Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
हेल्थ
Home›हेल्थ›शीघ्रता से बूढ़ा न होने के लिए यह हैं मूलमंत्र बातें

शीघ्रता से बूढ़ा न होने के लिए यह हैं मूलमंत्र बातें

By पी.एम. जैन
November 16, 2018
854
0
Share:

नई दिल्ली -: प्रचीन युग हो या वर्तमान लगभग सभी व्यक्तियों के मन में एक चाहत होती है कि वह लम्बें समय तक जवान और मजबूत बना रहें। यहाँ लेख के माध्यम से जनहित में बताया जा रहा है कि यह कोई मशीनरी निर्माण वाले साइंस सूत्र नहीं हैं, जिनको समझना इतना कठिन काम है और ना ही यह बहुत ज्यादा मुश्किल काम है।
कुछ ही प्राचीन समय में भी लोग ऐसे हीं नियमों का पालन करते हुए लम्बी और स्वस्थ जिंदगी जीते थे। बस कुछ हीं नियमों को व्यक्ति अपनी आदत में शामिल कर लेने मात्र पर लम्बे समय तक जवान एवं ऊर्जावान बना रह सकता है।
क्या करें कुछ ऐसा कि जवान और ऊर्जावान बनें रहें-

हमेशा तनावमुक्त रहें –

डाक्टरों के अध्ययन यह बताते हैं कि तनाव से ग्रस्त रहने वाले व्यक्ति की आयु काफी कम हो जाती है। साथ हीं साथ उनमें बुढ़ापे के लक्षण असमय हीं दिखाई देने लगते हैं। क्योंकि तनाव का हमारे शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हमें मानसिक रुप से कमजोर भी कर देता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मानसिक रुप से हमेशा खुश रहना चाहिए। क्योंकि परेशानियाँ भगवान से लेकर अवतारों तक हर किसी के जीवन में होती हैं लेकिन इसके बावजूद भी हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ताकि किसी भी बात को लेकर तनावग्रस्त ना रहें। क्योंकि इससे शरीर की ऊर्जा का ह्रास होने लगता है।

रोज करें योग एवं व्यायाम –

योग एवं व्यायाम हमारे शरीर को जवान बनाए रखने के लिए आवश्यक इसलिए है, क्योंकि इससे हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की क्रियाविधि ठीक हो जाती है। साथ हीं मानसिक शाँति का भी अनुभव होता है। जाहिर सी बात है, जब हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम करेंगे तो ऐसे में हमारे शरीर के कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ हीं जाती है।

पर्याप्त पानी पियें –

हमारे शरीर का लगभग दो तिहाई हिस्सा पानी का ही बना होता है। पानी हमारे शरीर के लिए एक संचालक इकाई हैं। यह हमारे शरीर की सभी रस प्रक्रियाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त भी रखता है। इसलिए हम यदि रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पियें तो इससे हमारी त्वचा कभी ढीली नहीं पड़ेगी और बाकी ऑर्गंस भी स्वस्थ बने रहेंगे। इसके लिए रोजाना कम से कम दो से ढाई लीटर पानी जरूर पियें।

उचित भोजन खायें –

अगर व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा नहीं होना चाहता है तो खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप ज्यादा तेल वाली और जंक फूड खाना कम कर दें। नियमित रूप से अपने भोजन में मौसमी फल एवं सलाद जरूर शामिल करें। इसके साथ-साथ रोजाना प्रोटीन का सेवन भी बहुत जरूरी है। इन सबके अलावा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए अखरोट का सेवन जरूर करें। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है

नींद पूरी तरह लें –

रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। क्योंकि 24 घंटे में कम से कम इतने समय तक का विश्राम शरीर के लिए नितान्त आवश्यक है। इसका अभाव होने से शरीर में थकान बढ़ने लगती है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

अधिक धूप से बचकर रहें –

ओजोन परत का क्षय होने के कारण आजकल सूर्य की किरणों में पराबैंगनी किरणों की मात्रा काफी बढ़ गई है। इसलिए अधिक समय तक खुली धूप में रहने पर त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जितना अधिक हो सके त्वचा को धूप से बचाकर रखें।

नशे की आदत पर नियंत्रण करें –

व्यक्ति तम्बाकू और स्मोकिंग के आदी है तो इसे तत्काल छोड़ दें। क्योंकि ये आदत व्यक्ति को तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेल देती है। साथ ही साथ व्यक्ति अगर शराब पीने का आदी है तो इसे नियंत्रित करें और केवल दवा की मात्रा जितना ही सेवन करें।

जीवन से जुड़ा एक बड़ा लक्ष्य तय करें –

जब तक व्यक्ति के अन्दर जीवन के प्रति एक उत्साह और उमंग ना हो तब तक व्यक्ति का जीवन नीरस बना रहता है। इन सबका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए अगर जीवन में कोई एक बड़ा लक्ष्य तय कर लें तो यह उद्देश्य व्यक्ति को उत्साहित रहने के लिए बाध्य करता है। साथ ही यह जीवन को अलग से उत्साह एवं उमंग के साथ जीने की प्रेरणा देता है। जिससे व्यक्ति अधिक समय तक जवान एवं स्वस्थ रहता है |

Previous Article

घर में रखी निर्जीव वस्तु भी कर्ज ...

Next Article

क्या हस्तरेखा के कारण होती है पति ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • हेल्थ

    मैसूर मे 5 डिस्पेंसरी वैन का किया शुभारंभ, इलाको में जाकर मरीजो को देगी सेवाए

    April 28, 2020
    By पी.एम. जैन
  • हेल्थ

    मथुरा के स्टार होटल में इलेक्ट्रोपैथी के डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

    July 20, 2022
    By पी.एम. जैन
  • हेल्थ

    पंजाब में तम्बाकू – गुटखा एवं पान मसाले पर लगा प्रतिबंध

    October 12, 2018
    By पी.एम. जैन
  • हेल्थ

    कोरोना वायरस👉जब कोई दवा नहीं तो बचाव ही एकमात्र समाधान है।-डा.निर्मल जैन(से.नि.जज)

    March 28, 2020
    By पी.एम. जैन
  • हेल्थ

    “रिफाइंड़ तेल तुम नहीं खा रहे, तुम्हें रिफाइंड़ तेल खा रहा है”

    November 2, 2018
    By पी.एम. जैन
  • Uncategorizedहेल्थ

    मष्तिष्क के टॉनिक👉मेध्य रसायन-वैद्य अरविन्द प्रेमचंद जैन भोपाल/पुणे

    December 13, 2020
    By पी.एम. जैन

  • जैन समाचार

    अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 43 वें स्थापना दिवस पर जैनसमाज कामाँ ने धर्म वृद्धि की कामना

  • जैन समाचार

    शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस

  • बिजनेस

    देना ,विजया और बड़ौदा बैंकों का होगा विलय

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • शिखर जी प्रकरण पर संत गर्जना- जनबल से झुकती है सरकार, 18 दिसम्बर को लालकिला मैदान पर आओ 50 हजार
  • पांच सौ वर्षों के बाद नवरंगपुर मुनिराजों का मंगलप्रवेश

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • Home
  • Contact Us