Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
ज्योतिष
Home›ज्योतिष›नववर्ष 2019 माह जनवरी का राशिफल, क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र -पी.एम.जैन”ज्योतिष विचारक”

नववर्ष 2019 माह जनवरी का राशिफल, क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र -पी.एम.जैन”ज्योतिष विचारक”

By पी.एम. जैन
December 22, 2018
886
0
Share:

1-:मेषराशि- (नाम का प्रथम अक्षर जैसे चू,चे,चो,ला,ले,ली,लो,लू,अ होने पर व्यक्ति की मेष राशि होती है)👇

👉 जनवरी माह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है जिसके अन्तर्गत अनेकों समस्याऐं उत्पन्न होगी लेकिन उनका निदान भी होता रहेगा|आमदनी के साथ साथ खर्चा भी बना रहेेेगा, व्यापारिक कार्यों में अधिक से अधिक परिश्रम करने केे बावजूद भी कम लाभ मिलेगा लेकिन पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी जोकि धन से ज्यादा अमूूूूल्य है| माह की 6,7,16 17,24,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

2-:वृषभ राशि -(इ, उ, ए, ओ, बा, वि, वु, वे, वो,)

👉जनवरी माह आपको मध्यम फल मिलने का संकेत देता है|इष्टमित्रों के नि:स्वार्थ सहयोग से आप व्यापारिक उन्नति की ओर बढ़ सकते हैं |दिनचर्या सुव्यवस्थित होने पर मान-सम्मान का लाभ मिलेगा |माह की 8,9,10,18,22,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

3-: मिथुन राशि -(क, की, कू, घ, ड., छ, के, को, हा)

👉जनवरी माह में धनोपार्जन व स्वजनों से प्रेम व्यवहार  सम्बन्धी विकास के संकेत मिलते हैं|सरकारी सहयोग की वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति का विकास हो सकता है और आजीविका हेतु चल रहे प्रयास पूर्ण होने की सम्भावना है|माह की 2,5,6,10,11,15,16,25,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

4-: कर्क राशि -(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,)

👉जनवरी माह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से कार्य करने पर सफलता दायक होगा|अपने कर्मक्षेत्र को लेकर प्रयत्नशील रहें| संतानपक्ष से मनमुटाव हो सकता है लेकिन इष्टमित्रों के सहयोग से धन व सुख साधन मिलने के संकेत मिलते हैं |माह की 4,5,14,15,23 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

5-: सिंह राशि- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

👉जनवरी माह में खर्चों की अधिकता मानसिक असंतोष पैदा कर सकती है लेकिन पारिवारिक दायित्व की सामान्य पूर्ति के साथ- साथ स्वास्थ्य में सुधार होगा जोकि सर्व सुुुुखों में प्रथम सुख है|स्वस्थ शरीर होने पर अहंकार के तहत कलह बढ़ सकती है धैर्य रखें| माह की 7,8,17,18,25,26 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

6-:कन्या राशि -(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

👉जनवरी माह में जीवन का प्रत्येक कार्य बडे़ ही पराक्रम व मेहनत के साथ सम्पन्न हो सकते हैं|महिला द्वारा किया गया सहयोग आपके कर्मक्षेत्र में स्थिरता ला सकता है|अच्छी संगत व अंत: का धर्म पालन करने पर सर्वसुख की प्राप्ति सम्भव है| माह की 7,8,10,17,19 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा |

7-: तुला राशि – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

👉जनवरी माह मे विद्वानगणों से परामर्श लेना हितकारी होगा,जिससे आत्मबल की बढ़ोत्तरी होगी, आजीविका में विस्तार होगा, नई दिशा और दशा की सम्भावना बनती है लेकिन मान सम्मान में कमी आनेे के योग भी बनते हैं| माह की 1,2,10,11,17,18 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा |

8-:वृश्चिक राशि -(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

👉जनवरी माह में धन का सदुपयोग करें और धन के दुरूपयोग से बचें| मकान, वाहन आदि खरीद-बिक्री के कार्य संभवतः हो सकते हैं|इष्टमित्र व ख़ानदान के कुछ लोग मानसिक दु:ख दे सकते हैं|माह की 2,4,8,15,16,20,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा |

9-: धनुराशि – (ये, यो, भा,भो,भू,धा,फा,ढा,भे)

👉जनवरी माह आपके लिए सामान्य फल कारक है, शत्रुभय और कर्जा लेने -देने से बचें, कर्मक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत भी हैं सम्मान में वृद्धि और चिंतित कार्य में संभवतः सफलता मिल सकती है|माह का 6,7,8,16,17,14,25 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा |

10-:मकर राशि -(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

👉जनवरी माह आपके लिए अत्यधिक क्रोध के कारण अशुभ का सूचक हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें तो कर्जा लेने -देने से जुड़ी समस्या का निदान हो सकता है|माह के मध्य में पत्नी की सलाह से चलने पर सफलता मिल सकती है| माह की 4,5,12,13,14,20 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा |

11-:कुम्भ राशि -(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

👉जनवरी माह में आर्थिक व सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में उन्नति का योग बनता है लेकिन अपने से अधिक अनुभवी लोग के सम्पर्क में रहना अति आवश्यक है नहीं तो भ्रमित होने के कारण नुक्सान भी हो सकता है|माह की 2,3,11,12,14,22,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

12-:मीन राशि -(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

👉जनवरी माह में कुटुम्ब और समाज द्वारा मान – सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, व्यापार हेतु नये-नये मार्ग प्रशस्त होंगे जिसके कारण दौड़-भाग बढ़ सकती है| धैर्य रखें और लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें|माह की 2,3,4,12,13,22,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा|

🙏-पी.एम.जैन “ज्योतिष विचारक” दिल्ली मो📱. 9818544977’9810734977

Previous Article

टोंक में सौलहवां विश्व शांति महायज्ञ एवं ...

Next Article

*💦व्यवहार की दुकान💦*

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ज्योतिष

    24 जनवरी 2020 से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव किन किन राशियों पर पड़ेगा -पी.एम.जैन “ज्योतिष विचारक” दिल्ली

    January 7, 2020
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    जीव ग्रह बृहस्पति धनु राशि में वक्री शुभाशुभ योग-बाबूलाल शास्त्री”टोक राज.”

    June 29, 2020
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    रावण संहिता के अनुसार धन प्राप्ति का अचूक उपाय

    October 17, 2018
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    दैनिक”विश्व पंचांग”06अगस्त,लेखक-संपादक-गणितकर्ता👉संजय कुमार मेहता

    August 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    दीपावली महापर्व पर ज्योतिषीय योग

    November 2, 2018
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    यह सस्ते उपरत्न भी होते हैं प्रभावशाली

    October 15, 2018
    By पी.एम. जैन

  • प्रवचन

    तीन लोक में वीतराग-विज्ञानता सर्वोत्तम है – एलाचार्य अतिवीर मुनि

  • जैन समाचार

    {श्री दिगम्बर जैन गणधर तीर्थ क्षेत्र बेला जी दमोह में जैन मूर्तियां चोरी}

  • धर्म-कर्म

    आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी महाराज ने प्रदान की👉”जैनेश्वरी क्षुल्लिका दीक्षाऐं” और वात्सल्य दिवस पर सैंकड़ों को किया दीक्षित

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • शिखर जी प्रकरण पर संत गर्जना- जनबल से झुकती है सरकार, 18 दिसम्बर को लालकिला मैदान पर आओ 50 हजार
  • पांच सौ वर्षों के बाद नवरंगपुर मुनिराजों का मंगलप्रवेश

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • Home
  • Contact Us