महाशिवरात्रि हिंदु धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है| भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण इस दिन को महत्वपूर्ण दिन मानते हैं| हिंदू धर्म के अनुसार महाशिवरात्रि हिंदी कैलेंडर के 11वें महीने में मनाई जाती है|इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 को मनाई जायेगी| मान्यता है कि इसदिन की रात्रि को ‘ शिव जी की महारात्रि’ माना जाता है! कहा जाता है कि इस महारात्रि को भगवान शिव ने धरती को नष्ट होने से बचाया था, उन्होंने यह शर्त भी रखी थी, कि सभी भक्तगण उनकी सच्ची श्रद्धा से पूजा और उपासना करें| भारत में इसके अतिरिक्त भी अनेकों धारणा और मान्यताएें हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि भोले बाबा को कैसे प्रसन्न किया जाये जिससे यह महाशिवरात्रि आपके परिवार के लिए शुभ रहे| इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर यह निम्नलिखित वस्तुऐं चढ़ायें और उनकी विशेष कृपा पायें👇👇
1. दूध👉भोले बाबा का दूध से अभिषेक करना अत्यन्त ही पु्ण्यकारी माना गया है| दूध अर्पित करने से व्यक्ति सदैव स्वस्थ और रोग मुक्त रहता है|विष्णुपुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था,जिसके चलते उनका पूरा शरीर नीला पड़ने लगा, तब सभी देवताओं ने उनका दूध से अभिषेक किया और विष का असर उन पर कम हो गया, तभी से भगवान शिव को दूध अत्यन्त प्रिय है|
2. जल👉 अगर ऊँ नमः शिवायः का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे तो आपका चित शाँत होगा और आपके अन्दर करुणा आयेगी. मान्यता के अनुसार विष का प्रभाव कम करने के लिए देवताओं ने उनके ऊपर जल डाला था, तभी से उनको नीलकण्ठ के नाम से सुशोभित किया गया|
3. शक्कर👉 महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शक्कर भी अर्पित की जाती है! इस पावन अवसर पर भोले बाबा को शक्कर अर्पण करना लाभदायक है!इससे आपके घर में कभी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होगी और उनका आर्शीवाद सदैव आप पर बना रहेगा|
4. केसर👉 लाल केसर से शिव जी का तिलक करने से जीवन में सौम्यता आती है और मांगलिक दोष समाप्त होता है| ऐसा कहते है कि महाशिवरात्रि पर अगर अपने व्यापारिक दस्तावेजों पर केसर से तिलक करेंगे, तो सभी अड़चने दूर होंगी और धंधा कभी मंदा नहीं पड़ेगा|
5.इत्र👉शिवलिंग पर इत्र छिड़कना शुभ माना गया है| इत्र के छिड़काव से हमारे मन की शुद्धि होती है और हम तामसी प्रवतियों से मुक्त हो पाते हैं|भोले बाबा पर इत्र छिड़कने से भक्तों को सद् बुद्धि मिलती है और वह कभी भटकते नहीं हैं|
6. दही👉 शिव जी को दही चढ़ाने से व्यक्ति परिपक्व बनता है और उसके जीवन में स्थिरता आती है|ऐसी भी मान्यता है कि अगर भोले बाबा को नियमित रूप से दही अर्पण किया जाए, तो जीवन की सभी अड़चने व कठिनाईयाँ दूर होती हैं|
7. घी👉देसी घी शक्ति का परिचायक है इसलिए शिवलिंग पर घी से अभिषेक करने से व्यक्ति बलवान बनता है| संतान प्राप्ति के लिए भी भगवान शिव को घी चढ़ाए ऐसा करने से घर में बच्चे की किलकारी अवश्य गूंजेगी|
8.चन्दन👉 वेद पुराणों के मुताबिक महाकाल को चन्दन लगाने से इन्सान को आकर्षक रूप मिलता है और उसके जीवन में मान, सम्मान और ख्याति की कभी कमी नहीं आती है|
9. शहद👉 शहद का अर्थ होता है मीठा ऐसा माना जाता है भोले बाबा कभी भी किसी से किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं रखते तो शिव जी को शहद लगाने से वाणी में मधुरता आती है और दिल में परोपकार की भावना जागती है|
10भांग👉भगवान शिव और भांग का बहुत गहरा रिश्ता है ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय विष के प्रभाव को कम करने के लिए भांग का भी प्रयोग किया गया था| हमारे पुराणों में भांग को एक दिव्य औषधि के रुप में देखा गया है जिससे त्वचा सम्बन्धी रोगों का इलाज सम्भव है| भांग के अतिरिक्त वेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाना भी शुभ माना जाता है|