Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र भारतीय संस्कृति की धरोहर है : पुलिस अधीक्षक एम एम बेग

नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र भारतीय संस्कृति की धरोहर है : पुलिस अधीक्षक एम एम बेग

By पी.एम. जैन
August 13, 2019
628
0
Share:
निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करना ही का धर्म है : मुनि श्री सरलसागर
पुलिस अधीक्षक एम एम बेग का नवागढ़ कमेटी ने किया अभिनंदन
मुनिश्री ने कहा पुलिस अपराधियों को कराएं अपराधबोध
ललितपुर। आज मीडिया की विशेष जिम्मेवारी है,चारों ओर हिंसा,अनैतिकता का वर्चस्व हो रहा है।ऐसे वातावरण में कलम के साथ नैतिकता को बनाये रखना बड़ा मुश्किल है। पत्रकारों पर समाज,धर्म,संस्कृति,शिक्षा सभी के संरक्षण का दायित्व है, निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करना ही आपका धर्म है।मीडिया का जन-जागरण में भी बहुत योगदान है।मीडिया अगर सकारात्मक भूमिका निभाये तो देश की अधिकांश समस्याओं का हल संभव है। मुनि श्री सरलसागर जी महाराज ने उक्त संबोधन नवागढ़ तीर्थक्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक एम एम बेग के सम्मान समारोह  एवं पत्रकारवार्ता  में उपस्थित गणमान्य नागरिक, अधिकारियों एवं पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। आपने पत्रकारों का आह्वान करते हुये कहा कि वह देश हित, समाज उत्थान और समाज के दु:ख-दर्द दूर करने की दिशा में कार्य करें।
इस अवसर पर  ललितपुर के पुलिस अधीक्षक श्री एम एम बेग ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मुनिश्री से आशीर्वाद ग्रहण किया।  इस दौरान  मुनिश्री ने कहा आज  कैदियों को शारीरिक एवं मानसिक दण्ड देकर सुधारने की कोशिश की जाती है, जबकि अपराधियों को प्रेम दिया जाये तो वह अपना जीवन सुधारने में ज्यादा सफल होता है। अपराधी को अपराध बोध कराना आवश्यक है। उच्च अधिकारियों को चाहिए कि किसी निरपराधी के साथ अन्याय न होने पाए।
इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक
कैप्टन एम एम बेग द्वारा ललितपुर जनपद में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य, अच्छी कानून व्यवस्था के लिए नवागढ़ तीर्थक्षेत्र कमेटी की ओर से  क्षेत्र के महामंत्री योगेंद्र जैन बबलू, राजकुमार चूना, प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय, अशोक मैनवार,सुरेंद्र सोजना, सोमचंद्र शास्त्री आदि ने प्रशस्ति पत्र, शाल, माला, श्रीफल, तिलक के द्वारा सम्मानित कर अभिनन्दन किया। इस मौके पर स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए श्रीमती मीना जैन ने कहा पुलिस अधीक्षक हमें मिले, जिनकी न कोई शानी है। जिनके कार्यों की चर्चा इस जिले में जानी-मानी है।
इस मौके पर जैन पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष अनिल अंचल को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र निर्देशक ब्र. जय निशांत भैया जी ने अतिथियों के प्रति बहुमान करते हुए कहा लाखों वर्ष प्राचीन इस क्षेत्र के मूलनायक अरनाथ भगवान सभी का जीवन मंगलमय करें।
एसपी कैप्टन एमएम बेग ने इस अवसर पर अपने संबोधन ने कहा कि जब मैं ललितपुर में  आया तो सर्वप्रथम यहाँ विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन को गया था। संतों के दर्शन से प्रेरणा मिलती है। ऐतिहासिक नवागढ़ तीर्थ क्षेत्र का दर्शन और अवलोकन कर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह क्षेत्र भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है।
इंजी. अनिल अंचल ने पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वधर्म समभाव के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार अजय बरया ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही नई किरण योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अबतक 150 परिवारों को जोड़ने का कार्य किया गया है। क्षेत्र के
प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ने नवागढ़ क्षेत्र का परिचय देते हुए कहा कि प्राचीन भारत की यदि झलक देखना है तो एक बार नवागढ़ जरूर आना चाहिए। सुनील वैद्य ने नवागढ़ को पुरातात्विक गढ़ बताया।
संचालन चतुर्मास समिति के महामंत्री वीरचन्द्र जैन पूर्व ग्राम प्रधान ने किया।
एसपी एम एम बेग ने सर्वप्रथम यहाँ पहुँचने पर क्षेत्र पर विराजमान अतिप्राचीन चमत्कारी मूलनायक अरनाथ भगवान के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ दो घण्टे रुककर नवागढ़ के ऐतिहासिक तथ्यों व पुरा वैभव को देखा। नवागढ़ में खुदाई में प्राप्त सैकड़ों मूर्तियां जो  संग्रहालय में  रखी हैं उनको गहनता से देखा तथा यहाँ प्राप्त अनेक ऐतिहासिक साक्ष्यों, अवशेषों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस मौके पर ब्र. जय निशांत भैया,  डॉ एस पी पाठक ,अनिल अंचल , वृषभान सिंह राजपूत , एस ओ सोजना, ब्रजभूषण कटारे,  राजकुमार वर्मा पीआरओ,सुमित चौबे, सुनील वैद्य, हल्के राजा सोजना, आनंदी लाल लुहर्रा, कपूर चन्द्र डुंडा, डॉ विजय जैन कारीटोरन, डॉ भरत गुढ़ा,राजाराम सोजना, धर्मेश, धीरेंद्र बड़ागाँव, अजय बरया,अभिषेक जैन, सिंघई कन्छेदी लाल, मुन्ना लाल, यतीन्द्र,पत्रकार सुमित , मनीष असाटी, चरण सिंह बुंदेला, वीरचन्द्र, अनिल पठा, संजय जैन, चंद्रभान आदि गणमान्य महानुभाव, पत्रकारगण, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी , समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।धन्यवाद!
डॉ. सुनील जैन संचय, ललितपुर
Previous Article

आगरा के एक परिवार ने “केक काटकर” ...

Next Article

संस्कृत दिवस के अवसर पर, राजस्थान सरकार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    आचार्य108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री दि.जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीर जी में होगा महामस्तकाभिषेक

    June 24, 2022
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    *सुरेश जैन आईएएस “बाबू बालचंद्र मलैया स्मृति पुरस्कार” एवं न्यायमूर्ति विमला जैन”समाज गौरव”उपाधि से अलंकृत*

    November 25, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    राष्ट्रसंत, सराकोद्धारक,आचार्य 108 श्री ज्ञानसागर जी महाराज ससंघ की तिजारा में प्रभावना पूर्वक हुई चातुर्मास स्थापना

    July 17, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैनरत्न प्रदीप जी की जन्म जयंती पर भक्तामर महापाठ का आयोजन संपन्न

    January 14, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    श्री टी के वैद, दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

    June 15, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    20वीं सदी के वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज का रजत-समाधि महोत्सव एवं विद्वत विचार गोष्ठी

    December 16, 2019
    By पी.एम. जैन

  • Uncategorizedराजनीति

    देसी आँकड़ा👉बीजेपी(एनडीए) 350 +++👇👇👇

  • लेख-विचार

    धर्म ईश्वर में है या ईश्वर ही धर्म है?👉डॉ निर्मल जैन (से.निवृ.जज)

  • धर्म-कर्म

    भगवान महावीर की जन्म जयंती पूर्ण उत्साह,उमंग के साथ मनाएंगे।

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • तिलक (टीका) हाथ की किस उंगली से किसका करें- संकलन* पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • जन्म कुण्डली अनुसार *गुरु ग्रह की महादशा* और परिणाम।संकलन-पारसमणि जैन *ज्योतिष विचारक* दिल्ली।

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • Home
  • Contact Us