दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की पांचवी कार्यकारिणी सभा की बैठक संपन्न।
इंदौर:- दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की बैठक आज दिनांक 13 अगस्त को कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहे पर संपन्न हुई।
इसमे सामाजिक संसद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा प्रकोष्ठ के सभी युवा मौजूद थे।
सामाजिक संसद के प्रवक्ता डॉ जैनेंद्र जैन एवं संजीव जैन “संजीवनी” ने बताया कि सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी जी ने पिछले वर्ष के लिए आय-व्यय पत्रक पेश किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं महामंत्री सुशील पांड्या ने सभी सदस्यों के समक्ष संस्था के पक्ष में आए कोर्ट के निर्णय की जानकारी दी जिसमें कुछ विघ्न संतोषी लोगों की संस्था को चुनौती दी थी जिसे कोर्ट द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था एवं सामाजिक संसद (कीर्ति स्तम्भ) को समाज की सर्वोच्च संस्था का सम्मान दिया गया था ।
इस पर समस्त सदस्यों ने ताली बजाकर उत्साह प्रकट किया।
सदस्यों द्वारा पर्यूषण पर्व के अवसर पर 10 दिवसीय कार्यक्रम कांच मंदिर पर आयोजित किए जाएंगे एवं 8 अगस्त को धूप दशमी के अवसर पर मंदिरों में बनने वाले मंडल व झांकी को भी नियम अनुसार पुरस्कृत करने के लिए दो निर्णायक मंडल बनाए गए हैं।
13 अगस्त को स्थानीय कांच मंदिर में संस्था द्वारा समग्र जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन किया जाएगा।
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को इंदौर आगमन हेतु श्रीफल पुनः भेंट करने के उद्देश्य से सदस्यों ने संकल्प लिया एवं अपने अपनी सहभागिता प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया इस पर सभी सदस्यों ने उत्साह से स्वागत किया।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रतिपाल टोंगिया व वाणी भूषण अर्पित जैन ने संस्था द्वारा अक्टूबर में आयोजित सम्मेद शिखर यात्रा हेतु अपनी योजनाएं प्रस्तुत की व संजय जैन अहिंसा ने यात्रा में सहयोग हेतु स्वीकृति दी।
अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री अरविंद जैन को जन्मदिन की बधाई दी गई और सम्मान किया गया एवं आभार कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र सोनी द्वारा किया गया।
संजीव जैन संजीवनी