Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›एक युग के बाद आचार्यश्री विद्यासागर जी इन्दौर में, उमड़ा अपार जन-शैलाव

एक युग के बाद आचार्यश्री विद्यासागर जी इन्दौर में, उमड़ा अपार जन-शैलाव

By पी.एम. जैन
January 9, 2020
521
0
Share:
इंदौर -:बीस वर्ष बाद आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का बहुप्रतीक्षित पदार्पण दिनांक 5 जनवरी 2020 को बंगाली चैराहा के निकट उदयनगर दि. जैन मंदिर में हुआ। आपकी अगवानी के लिए अपार जन शैलाव उमड़ पड़ा। हर कोई अपनी आखों से सदी के महान सन्त की एक झलक पाना चाह रहा था। आचार्यश्री के एक शिष्य मुनि श्री विशद्सागरजी महाराज जो पहले से ही इन्दौर में विहारस्थ थे उनके साथ आचार्यश्री को समर्पित 85 वर्षीय वयोवृद्ध विद्वान् पं. रतनलाल जी व उदासीन आश्रम के अधिष्ठाता ब्र. अनिल भैया जी, सभी ब्रह्मचारी भैयाजी के साथ, श्री अ. भा. दि. जैन विद्वत् परिषद् के महामंत्री डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर, जैन समाज सामाजिक संस्था के प्रमुख प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल, डी.के.जैन आदि अनेक सामाजिक संस्थाओं के संस्थाध्यक्ष अपने साथियों, स्वजनों के साथ आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज ससंघ की अगवानी के लिये पहुंचे। अनेकों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रंगोलियां बना रखीं थीं। पादप्रक्षालन के लिये प्रासुक जल-कलश महिलाओं के हाथों में थे। आचार्यश्री के आने के मार्ग में पड़ने वाले मकानों की छतों पर भी लोगों का हुजूम दर्शनीय था। विशेषकर युवाओं में बहुत ही उत्साह था, वे सब अपने आवश्यक कार्य छोड़कर आचार्यश्री की अगवानी के लिए दौड़ पड़े। युवाओं में पत्रकार अनुभव जैन, पारस जैन, सारांश जैन, कु. अनुष्का जैन, कु.आकांक्षा, कु. काजोल आदि प्रमुख थे।
आचार्यश्री ने अपने प्रथम उद्बोधन में कहा कि मैं शायद एक माह पूर्व ही इन्दौर पहुंचने वाला था किन्तु लगता है इन्दौर वालों का उस समय पुण्य प्रबल नहीं था। प्रतिभास्थली और प्रतिभा-प्रतीक्षा की प्रतिभाओं से मिलकर आचार्यश्री बहुत प्रसन्न दिखे और इन्दौर में पहले दिन का आचार्यश्री का आहार  प्रतिभास्थली की प्रतिभाओं/छात्राओं द्वारा ही हुआ।
संस्कारों से सूर्य के समान आलौकित करेंगे प्रतिभा-स्थल
दूसरे दिन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रतिभा तो सभी के पास होती है। उनमें आभा भी होती है, किन्तु प्रतिभा-स्थली में अध्ययनरत छात्राओं की प्रतिभाओं की बात अनूठी इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि इनमें संस्कार शामिल होते हैं। जैसे बादल छंटने से आलोक चारों ओर फैल जाता है, उसी तरह संस्कार के माध्यम से आलौकित करने का यह स्थान बनाया जा रहा है। समाज ने इस कार्य को अल्प समय में मूर्त रूप दिया है। उन्होंने कहा- दान देने वाले अपने-अपने काम में लग जाएंगे, लेकिन काम करने वाले सो भी नहीं सकेंगे। सोने का मतलब यह होता है कि जब कोई काम नहीं रहता है तो निद्रा आने लगती है, लेकिन आप लोगों ने ऐसा काम ले लिया है कि अब विश्राम नहीं ले पाओगे, क्योंकि ये कार्य सोता नहीं है।
संघ प्रमुख भागवत ने आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद लिया, हथकरघा के संबंध में चर्चा की
संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार दोपहर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। आचार्यश्री से उन्होंने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य श्री ने उनसे कहा देश के विकास के लिए हथकरघा का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा जेल मे बन्द कैदियों के पुनर्वास के लिए हथकरघा का प्रयोग उनके जीवन को बदल सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से पुनर्वास योजना बनाना जरूरी है। इस पर भागवत ने कहा इस पर सरकार ने सोचा नहीं, आपका यह प्रयास अनुमोदनीय है। संघ इस काम में पूरा सहयोग करेगा। वहीं आचार्यश्री ने संघ प्रमुख से हिंदी को प्राथमिकता देने की बात कही। आचार्यश्री ने कहा मैं अंग्रेजी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन मातृभाषा हिंदी को सभी जगह प्राथमिकता देना जरूरी है। अभी 12 राज्यों में हिदी भाषा बोली जा रही है। इसे बढ़ाने का प्रयास जरूरी है।
-डाॅ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’
Previous Article

प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) का पुरस्कार समर्पण ...

Next Article

दिगंबर जैन समाज साउथ तुकोगंज का स्नेह ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    उदयपुर विश्वविद्यालय में सुनील व्याख्यानमाला (प्रथम) सम्पन्न

    April 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    क्षपकराज मुनि श्री सहिष्णुसागरजी महाराज की समाधि

    June 17, 2020
    By पी.एम. जैन
  • Uncategorizedजैन समाचार

    जैन संतों के विहार में हुआ बड़ा हादसा

    January 25, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    4-5 जनवरी 2020 को कोटा की धरा पर रचा जायेगा इतिहास

    December 23, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    दिल्ली जैन युवा वाहिनी ने DM को सौंपा ज्ञापन

    June 9, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    July 17, 2019
    By पी.एम. जैन

  • देश

    होलिका दहन मुहुर्त विशेष संयोग-बाबूलाल शास्त्री “टोक”

  • धर्म-कर्म

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आचार्य श्री से लिया आशीर्वाद

  • राजनीति

    बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट अब कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us