Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
लेख-विचार
Home›लेख-विचार›निर्भीक पत्रिका + निर्भीक कलम👉डा.निर्मल जैन “जज साहब”

निर्भीक पत्रिका + निर्भीक कलम👉डा.निर्मल जैन “जज साहब”

By पी.एम. जैन
July 4, 2020
577
0
Share:

सच कहना न तो निंदा है और न ही उससे पाप या नर्क का बंध होता है।     

इन दिनों हम सभी बचाने में लगे हैं। कोई देश बचा रहा है, कोई पर्यावरण। कोई सांस्कृतिक मूल्यों  को बचाने मे व्यस्त है तो धर्म परायण लोग धर्म को लेकर बड़ी चिंता में हैं। परोक्ष रूप में मानने लगे हैं कि धर्म अपनी राह से भटक गया है। धर्म को बचाया जाए। अगर ऐसी ही है हमारी सोच तो कैसे हो गए हैं हम? धर्म तो सब को बचाता है। उसे कौन बचाएगा? जो स्वयं सबको पवित्र करता है वह कैसे विकृत हो सकता है?धर्म तो शाश्वत है, स्थिर है, सार्वकालिक है,अपरिवर्तनीय है।

चिंता धर्म को लेकर नहीं उसकी प्रक्रियाओं को लेकर हो सकती है। धर्म डूब नहीं रहा जो उसे बचाना है। वो तो हम सबका तारण हार है।  हाँ हमें बचाना है धर्म को -अपने से बचाना है, -उन लोगों से जो धर्म में विकृतियां लाते हैं। बचाना है -ऐसे सोच वालों से जो धर्म को उसके मूल स्वरूप से हटाकर उसकी प्रक्रियाओं में कर्मकांड, आडंबर, दिखावा कर कल्पित चमत्कार के सपने दिखाते हैं। भक्ति को भक्तिरस में परिवर्तित करते हैं। हमसे शोर में शांति की तलाश कराते हैं। अपरिग्रह का उपदेश दे परिग्रह की ओर आकर्षित करते है।

केवल एक लाइन का बड़ा तीखा व्यंग है –किताब पढ़कर तैरना सीखना। बिल्कुल हम लोग उसी को चरितार्थ कर रहे हैं। हमारी सारी धार्मिकता और सारी आस्था द्रव्य पर आधारित हो गई है। संसार के सारे कष्ट,दुख और अंत में मोक्ष तक प्राप्ति के लिए के लिए अष्टद्रव्य और उसके ऊपर भी एक बहुत बड़ा द्रव्य जिसे अर्थशास्त्र की भाषा में धन कहा जाता है पर केंद्रित हो गई है। जैसे कोई किताब में पढ़कर तैरना नहीं सीख सकता वैसे ही अपने आचरणों को तिलांजलि देकर उन तीन लोक के नाथ के चरणों और शीश पर  क्या मात्र यह द्रव्य ही चढ़ाकर मोक्ष के दरवाजे तक पहुंच पाएंगे?

कुछ धार्मिक क्रियाओं को लेकर हम सभी अनुभव कर रहे हैं कि वे सुसंगत नहीं है। लेकिन जब हम इन विकृतियों को दूर करने की सोचते हैं तो अपने को छोड़ कर सभी को दोषी ठहरा देते हैं।  कभी-कभी तो इन विकृतियों के निवारण, निराकरण का भार उन्हीं पर डाल देते हैं जिनके कारण यह पोषित हुई हैं, पल्लवित हुई हैं। अगर वास्तव में हम चाहते  हैं कि हमारे धर्म में जो कुछ बदलाव आया है, हालांकि धर्म बदलता नहीं। धर्म करने वाले बदलते हैं। तो सबसे पहले तो हमें यह खोजना होगा कि यह बदलाव कौन लाया? उसके बाद यह खोज कि ऐसा करने वालों का इस सब के पीछे इरादा धर्म के हित में था, जनमानस के हित में था, धर्म प्रभावना के हित में था या इन सबसे परे उनका ही अपने निहितार्थ, अपनी अनुशंसा, प्रशंसा, अपना प्रचार-प्रसार के लिए तो नहीं था?

लेकिन हर कोई उस तरफ जहां से यह गंगोत्री दूषित होनी  शुरू हुई है उंगली उठाने से भय खाता है। यह भय इस लोक की हानि का भी हो सकता है और परलोक के बिगड़ने का भी। लेकिन इतना तो निश्चित है कि-जख्म धोने से घाव भरता है पट्टी धोने से नहीं। अगर वास्तव में ही हम यह समझते हैं कि हमारी प्रक्रियायें हमारे धर्म का मूल स्वरूप जैसा था वैसा नहीं दिखा रही हैं तब हमें बिना निज हित-अहित सोचे दोषी को दोषी कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। सच कहना न तो निंदा है और न ही उससे पाप या नर्क का बंध होता है।

अगर वास्तव में ही कुछ करने की भावना है, कोई संकल्प है तो सबसे पहले- घरों की राख फिर देखेंगे पहले देखना यह है, घरों में आग लगाने का काम कौन करता है? इस प्रदूषण का स्रोत कहाँ है ?  कहीं ऐसा न हो जाए कि बिना सच का अन्वेषण किए माचिस की डिब्बी को ही आग बुझाने का काम सौंप दिया जाए या डोली को लुटेरों के सुपुर्द कर दें।  तब हम अपने ऊपर समाज सुधारक या अग्रणी बनने का झूठा गर्व तो कर सकते हैं। निसंदेह कुछ लोगों में ज्यादा प्रचलित और सम्मानित भी हो सकते हैं। लेकिन इन निरर्थक प्रयासों से लाभ किसी का नहीं होगा। 

👉डॉ निर्मल जैन जज (से.नि.)

Previous Article

कोरोना से प्रभावित जैन मरीजों का इलाज ...

Next Article

विवादित पुस्तकों को जलाकर नष्ट करेगें👉 हसमुख ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लेख-विचार

    आज का इतिहास गवाह है- पी.एम.जैन

    October 26, 2018
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    पागलपन एक पल का बदले में व्याकुलता पूरे जीवन भर की👉डा.निर्मल जैन(से.नि.जज)

    February 22, 2020
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    उसका हर आंसू रामायण, उसका हर कर्म गीता है-डा.निर्मल जैन(से.नि.जज) दिल्ली

    December 2, 2020
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    अपनी-अपनी केचुली से बाहर निकलें-डा.निर्मल जैन(से.नि.जज)

    December 11, 2020
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    भेद-भाव करते हैं वही जिनकी पूँजी होती है कम👉प्रेषक-डा.निर्मल जैन “जज साहब”

    June 22, 2020
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    कोरोना ने हमारी संस्कृति पर वैज्ञानिकता की मोहर लगा दी है👉जे.के.संघवी

    May 9, 2020
    By पी.एम. जैन

  • दुखद

    सुगन चंद जैन, गुना उमरी वालों को समाज ने दी श्रद्धांजलि।

  • राज्य

    जी डी मेमोरियल में दीपोत्सव 2019 का हुआ आयोजन

  • राजनीति

    हरियाणवी सिंगर “के. डी” और सीएम केजरीवाल की मुलाकात

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us