Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
धर्म-कर्म
Home›धर्म-कर्म›रानी बाग दिल्ली में अभूतपूर्व प्रभावना के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास गुरुभक्त समीर जैन परिवार को मिली पिच्छी व मुख्य कलश

रानी बाग दिल्ली में अभूतपूर्व प्रभावना के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास गुरुभक्त समीर जैन परिवार को मिली पिच्छी व मुख्य कलश

By पी.एम. जैन
November 23, 2021
989
0
Share:

नई दिल्लीः 21नबंर!प्रशममूर्ति आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परंपरा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज का 16वां मंगल चातुर्मास 2021 राजधानी दिल्ली की धर्मनगरी रोहिणी-पीतमपुरा क्षेत्र के प्रथम जिनालय श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में व्यापक धर्मप्रभावना के साथ सानंद संपन्न हुआ| चातुर्मास कलश निष्ठापन एवं पिच्छी परिवर्तन समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 21 नवम्बर 2021 को किया गया जिसमें पं. श्री अरविन्द जैन शास्त्री (रोहिणी) के निर्देशन में समस्त मांगलिक क्रियाएं विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुईं| कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री ज्ञानचंद जैन (अध्यक्ष) द्वारा ध्वजारोहण से हुआ जिसके पश्चात् मंगलाचरण हुआ| श्रीमती महिन्द्रा जैन सपरिवार (राजा पार्क) द्वारा चित्र अनावरण तथा श्रीमती मंजू जैन (सरस्वती विहार) द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया| सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा जिनवाणी विराजमान, आचार्य श्री के कर-कमलों में शास्त्र भेंट तथा आचार्य श्री का पाद-प्रक्षालन किया गया| कार्यकारिणी समिति द्वारा विभिन्न समाजों से पधारे हुए गणमान्य महानुभावों का अभिनन्दन किया गया तथा चातुर्मास को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले समाज के विशिष्ट महानुभावों का सम्मान किया गया|पूज्य आचार्य श्री ने समस्त समाज को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि कोरोना काल में एक छोटी-सी समाज ने पहली बार किसी साधु का चातुर्मास करवाने का मन बनाया और फिर उसे सफलता पूर्वक संपन्न करवाकर एक नया इतिहास बना दिया है| समाज के हर वर्ग के व्यक्ति ने साधु की चर्या को निर्विघ्न सम्पूर्ण करवाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया| आचार्य श्री ने आगे कहा कि रानी बाग जैन समाज अब भविष्य में भी इसी प्रकार साधुओं के आहार-विहार-निहार आदि की सुचारु व्यवस्था करने में तत्परता के साथ सम्मिलित रहे और नगर में साधुओं के निरंतर आगमन को सुनिश्चित करे| चातुर्मास काल में अपने द्वारा हुई किसी भी प्रकार की भूलों के लिए समस्त रानी बाग जैन समाज ने पूज्य आचार्य श्री से क्षमायाचना की तथा इतनी छोटी समाज को चातुर्मास प्रदान कर कृतार्थ करने हेतु आभार प्रगट किया| कार्यक्रम के मध्यस्थ समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से खूब सराहा|इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री का पिच्छी परिवर्तन समारोह भी आयोजित किया गया| आचार्य श्री के कर-कमलों में नवीन मयूर पिच्छिका भेंट करने का परम सौभाग्य सकल रानी बाग जैन समाज को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ| आचार्य श्री ने अपनी पुरानी पिच्छी श्रीमती भानु जैन (एम. पी. एन्क्लेव) सपरिवार को प्रदान कर धन्य किया| तत्पश्चात मुख्य चातुर्मास मंगल कलश हेतु लक्की ड्रा निकाला गया जिसमें अद्भुत संयोग से एक स्तब्धकारी घटना घटी| समस्त सभागार जयकारों से गुंजायमान हो गया जब आचार्य पद प्रतिष्ठापन के पश्चात् प्रथम चातुर्मास का मुख्य कलश भी पिच्छी प्राप्तकर्ता परिवार में ही श्री वरुण जैन (एम. पी. एन्क्लेव) को प्राप्त हुआ| यहाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पूज्य आचार्य श्री की पिच्छी तथा मुख्य कलश परम गुरुभक्त श्री समीर जैन के परिवार को प्राप्त हुए| उपस्थित जनसमुदाय ने परिवार के महासौभाग्य की सराहना करते हुए खूब-खूब अनुमोदना की| कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री के कर-कमलों द्वारा चातुर्मास में विराजित अन्य मंगलकारी कलश भी सौभाग्यशाली परिवारों को प्रदान किये गए|-समीर जैन, प्रचार मंत्री (रानी बाग)

Previous Article

*पं प्रद्युम्न कुमार शास्त्री जयपुर ‘वाणी भूषण’ ...

Next Article

अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में फरवरी में आयोजित ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • धर्म-कर्म

    जलमंदिर पावापुरी में आयोजित हुआ 1008 कमल पुष्प अर्पण , दीपक व धूप से महाआरती का भव्य उत्सव , प्रभु ...

    February 24, 2020
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    अष्टलक्ष्मी:जानिए महालक्ष्मी के 8 विविध स्वरूप👉P.m.jain

    November 11, 2020
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    जैन मंदिरों में भी होगी नवरात्रि पर माँ की आराधना।

    April 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    परम पूज्य आचार्य श्री एवं परम पूज्य आर्यिका माता जी की 42 साल बाद खुरई में हुई ऐतिहासिक मुलाकात

    January 14, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    दिगंबर जैन परवार समाज की महावीर जन्म कल्याणक उत्सव की तैयारियां पूर्ण।

    April 13, 2022
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    कोरोना संकट के चलते दान पर्व के रूप में मनाएं इस बार अक्षय तृतीया

    April 26, 2020
    By पी.एम. जैन

  • इतिहास

    *खण्डहर मंदिर, कोर्ट में केश, विवाद निपटारा, जीर्णोद्धार प्रारंभ, अब होने जा रहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।*

  • जैन समाचार

    ललितपुर में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी सफलता पूर्वक सम्पन्न

  • जैन समाचार

    जैनाचार्यो द्वारा बाबूलाल शास्त्री सम्मानित

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us