Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
Uncategorizedधर्म-कर्म
Home›Uncategorized›मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव -2022, कंगन घाट,पटना साहिब

मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव -2022, कंगन घाट,पटना साहिब

By पी.एम. जैन
April 13, 2022
493
0
Share:
*जैन श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ किया मुनि प्रमाण सागर महाराज की भव्य अगवानी, आज से शुरू होगा जैनियों का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।*
▪️स्वागत करने कंगन घाट पहुंचे विधायक नंदकिशोर यादव समेत गणमान्य समाजसेवी व श्रद्धालु।
*पटना सिटी (प्रवीण जैन):* कंगन घाट में आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ की शुरुआत भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस गुरुवार से होगी। इसका भव्य शुभारंभ 14 अप्रैल को खाजेकलां स्थित पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा, घटयात्रा आयोजन स्थल कंगन घाट तक निकाली जाएगी। उसके पश्चात पूजा पंडाल में ध्वजारोहण एवं गुरु पूजा तत्पश्चात मुनि श्री का मंगल प्रवचन होगा। वहीं गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जन्मोत्सव के साथ पटना साहिब में विराजमान पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का 35 वां मुनि दीक्षा जयंती समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक जैन समाज मनाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से जैन श्रद्धालुओं के आने का शिलसिला जारी है। मालूम हो कि लंगूर गली स्थित 500 वर्ष प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गुरारा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यह पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित की जा रही है।
जैन समाज से मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया कि बुधवार को प्रातः जैन मुनियों का जत्था मीठापुर जैन मंदिर से पैदल चलकर पटना सिटी चौक पहुंचा. जहाँ से पुरुष, महिला, युवा, बच्चे सभी श्रावकगण शोभायात्रा में शामिल होकर गाजे -बाजे के साथ भक्ति नृत्य करते मुनिद्वय की भव्य अगवानी की गई। आगे -आगे महिलाएं पारम्परिक वस्त्र में मस्तक पर मंगल कलश लिए जय जय गुरुदेव का जयकारा लगाते चल रही थी। इस दौरान पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव समेत भक्तों व अन्य समाजसेवियों ने गुरु महाराज की जगह-जगह पर मंगल आरती, पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष पद्मश्री विमल कुमार जैन ने बताया कि आयोजन की शुरुआत पर गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व मेयर सीता साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्री जैन ने बताया कि सप्तदिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सारी विधि-व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। दिन-रात लगकर आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता काम कर रहे है।
*बिना तैयारी के किसी कार्य में आनंद नही- मुनि प्रमाण सागर*
वहीं मंगल प्रवचन में मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने कहा कि बाहर की कोई भी यात्रा हो उसकी तिथि तुम्हारे द्वारा तय होती है लेकिन जीवन की यात्रा की कोई तिथि तुम्हारे हाथ में नहीं है.मृत्यु तुम्हारी जब भी होगी वो अचानक होगी। तुम्हें उसके लिए हर पल तैयार रहना चाहिए। जीवन का कोई भरोसा नहीं, कब किसके साथ कौन सी घटना घट जाय। किस मोड़ पर तुम्हारे जीवन की शाम हो जाय कहा नही जा सकता। अपने आप को भीतर से तैयार करने का प्रयास करो, जो तैयार रखता है वो तर जाता है। जिसकी तैयारी नही रहती वो भव -भव में दुःखो का पात्र बनता रहता है।
मुनि आगमन के अवसर पर विधायक नंदकिशोर यादव, डॉ एस•ए• कृष्णा, डॉ टीपी गोलवारा, श्री संजीव यादव, पद्मश्री विमल जैन, प्रवीण जैन, विवेक माथुर, डॉ• राजेश कुमार, गोविन्द कानोडिया, ललित जैन, धीरज जैन सेठी, वीरेंद्र कुमार जैन, सुबोध जैन पहाड़िया, अशोक जैन छाबड़ा, सुनील कुमार जैन सहित श्री श्वेताम्बर जैन संघ, तेरापंथ समाज के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
✍️ *प्रेषक : प्रवीण जैन पटना – मीडिया प्रतिनिधि जैन समाज 13.04.2022* 📲7654062882
Previous Article

भगवान महावीर 2621 वां जन्म कल्याणक 14 ...

Next Article

*भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर निकाली गई भव्य ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • धर्म-कर्म

    नवरात्रि क्या है?और नवरात्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य👇👇

    September 28, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    जबरी बाग नसिया जी मे मानस्तंभ जिनबिम्बो का महामस्तकाभिषेक एवं क्षमा वाणी समारोह संपन्न।

    October 16, 2018
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    जैन संतो के सानिध्य में धूमधाम के साथ पटना (बिहार) में मनाया जाएगा भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव

    August 7, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    परम पूज्य आचार्य श्री एवं परम पूज्य आर्यिका माता जी की 42 साल बाद खुरई में हुई ऐतिहासिक मुलाकात

    January 14, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    पौराणिक जैन कथानक पर आधारित नाटक “शील सुंदरी मनोरमा” का मंचन किया।

    September 16, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    *ज्ञानावरणीय कर्म का स्वरूप*👉जे.के.संघवी(थाने-आहोर)

    June 8, 2020
    By पी.एम. जैन

  • दुखद

    पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

  • जैन समाचार

    डोंगरा खुर्द जिला ललितपुर में त्रिदिवसीय श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण श्रद्धा पूर्वक हुआ संपन्न

  • दुखद

    दिगम्बर जैन मुनि विप्रणसागर ने की आत्महत्या

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • तिलक (टीका) हाथ की किस उंगली से किसका करें- संकलन* पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • जन्म कुण्डली अनुसार *गुरु ग्रह की महादशा* और परिणाम।संकलन-पारसमणि जैन *ज्योतिष विचारक* दिल्ली।

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • Home
  • Contact Us