Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव – 2022, कंगन घाट, पटना साहिब

श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव – 2022, कंगन घाट, पटना साहिब

By पी.एम. जैन
April 13, 2022
947
0
Share:

*जैन श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ किया मुनि प्रमाण सागर महाराज की भव्य अगवानी, आज से शुरू होगा जैनियों का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।*▪

स्वागत करने कंगन घाट पहुंचे विधायक नंदकिशोर यादव समेत गणमान्य समाजसेवी व श्रद्धालु।

*पटना सिटी (प्रवीण जैन):* कंगन घाट में आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ की शुरुआत भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस गुरुवार से होगी। इसका भव्य शुभारंभ 14 अप्रैल को खाजेकलां स्थित पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा, घटयात्रा आयोजन स्थल कंगन घाट तक निकाली जाएगी। उसके पश्चात पूजा पंडाल में ध्वजारोहण एवं गुरु पूजा तत्पश्चात मुनि श्री का मंगल प्रवचन होगा। वहीं गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जन्मोत्सव के साथ पटना साहिब में विराजमान पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का 35 वां मुनि दीक्षा जयंती समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक जैन समाज मनाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से जैन श्रद्धालुओं के आने का शिलसिला जारी है। मालूम हो कि लंगूर गली स्थित 500 वर्ष प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गुरारा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यह पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित की जा रही है।

जैन समाज से मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया कि बुधवार को प्रातः जैन मुनियों का जत्था मीठापुर जैन मंदिर से पैदल चलकर पटना सिटी चौक पहुंचा. जहाँ से पुरुष, महिला, युवा, बच्चे सभी श्रावकगण शोभायात्रा में शामिल होकर गाजे -बाजे के साथ भक्ति नृत्य करते मुनिद्वय की भव्य अगवानी की गई। आगे -आगे महिलाएं पारम्परिक वस्त्र में मस्तक पर मंगल कलश लिए जय जय गुरुदेव का जयकारा लगाते चल रही थी। इस दौरान पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव समेत भक्तों व अन्य समाजसेवियों ने गुरु महाराज की जगह-जगह पर मंगल आरती, पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष पद्मश्री विमल कुमार जैन ने बताया कि आयोजन की शुरुआत पर गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व मेयर सीता साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्री जैन ने बताया कि सप्तदिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सारी विधि-व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। दिन-रात लगकर आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता काम कर रहे है।

*बिना तैयारी के किसी कार्य में आनंद नही- मुनि प्रमाण सागर*

वहीं मंगल प्रवचन में मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने कहा कि बाहर की कोई भी यात्रा हो उसकी तिथि तुम्हारे द्वारा तय होती है लेकिन जीवन की यात्रा की कोई तिथि तुम्हारे हाथ में नहीं है.मृत्यु तुम्हारी जब भी होगी वो अचानक होगी। तुम्हें उसके लिए हर पल तैयार रहना चाहिए। जीवन का कोई भरोसा नहीं, कब किसके साथ कौन सी घटना घट जाय। किस मोड़ पर तुम्हारे जीवन की शाम हो जाय कहा नही जा सकता। अपने आप को भीतर से तैयार करने का प्रयास करो, जो तैयार रखता है वो तर जाता है। जिसकी तैयारी नही रहती वो भव -भव में दुःखो का पात्र बनता रहता है।

मुनि आगमन के अवसर पर विधायक नंदकिशोर यादव, डॉ एस•ए• कृष्णा, डॉ टीपी गोलवारा, श्री संजीव यादव, पद्मश्री विमल जैन, प्रवीण जैन, विवेक माथुर, डॉ• राजेश कुमार, गोविन्द कानोडिया, ललित जैन, धीरज जैन सेठी, वीरेंद्र कुमार जैन, सुबोध जैन पहाड़िया, अशोक जैन छाबड़ा, सुनील कुमार जैन सहित श्री श्वेताम्बर जैन संघ, तेरापंथ समाज के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

✍️ *प्रेषक : प्रवीण जैन पटना – मीडिया प्रतिनिधि जैन समाज 13.04.2022* 📲7654062882

 

Previous Article

*खण्डहर मंदिर, कोर्ट में केश, विवाद निपटारा, ...

Next Article

दिगंबर जैन परवार समाज की महावीर जन्म ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    महावीर जयंती पर, महावीर करेंगे पुनः सुसज्जित स्वर्णमय रथ की सवारी। सारथी होगा, विनायका परिवार।

    April 15, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैन समाज का सबसे बड़ा अंतराष्ट्रीय तपस्वी सम्मान 2021 की सूची हुयी जारी, 3 अक्टूबर से नवकार टीवी पर होगा ...

    September 29, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    श्री टी के वैद, दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

    June 15, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस

    December 28, 2022
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैनमुनि मुदितसागर के विषय में जैनसमाज की उच्चतम संस्थाऐं सत्यता की करें पुष्टि

    February 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैनमुनि👉उपाध्याय श्री उर्जयन्तसागर जी महाराज पहुँचे इंदौर,बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में होगा चातुर्मास

    June 25, 2020
    By पी.एम. जैन

  • लेख-विचार

    धर्म मात्र सुनने,बोलने से नहीं आचरण से होता है-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश

  • लेख-विचार

    फटाफट विचार 👌-P.M.JAIN

  • धर्म-कर्म

    उत्तम शौच लोभ परिहारी

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us