Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
राज्य
Home›राज्य›राज्यकेन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बने कुलाधिपति

राज्यकेन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बने कुलाधिपति

By पी.एम. जैन
May 13, 2022
469
0
Share:
लाडनूं- केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि लाडनूं का जैन विश्वभारती संस्थान एक विलक्षण विश्वविद्यालय है। यहां जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है और विद्यार्थी के लिए आदर्श जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। वे यहां महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। यह समारोह उनके कुलाधिपति पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचने पर आयोजित किया गया। उन्होंने गणाधिपति आचार्य तुलसी के जीवन संस्मरण का उल्लेख करते हुए एक कहानी और रेलयात्रा के सम्बंध में दूसरी कहानी प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को गाली व अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने एवं किसी के साथ धोखा नहीं करने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री व कुलाधिपति मेघवाल को शॉल, प्रतीक चिह्न, साहित्य एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करके कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व अतिथियों ने सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. दूगड़ ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल्स का ही नहीं बल्कि मानव का निर्माण किया जाता है। यह मूल्य केन्द्रित संस्थान है। यह विश्व में पहला विश्वविद्यालय है, जहां अनुशास्ता का पद वैधानिक तौर पर है और अनुशास्ता के रूप में धर्मसंघ के आचार्य विश्वविद्यालय पर अनुशासन का अंकुश रखते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अब तक रहे कुलाधिपतियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि अर्जुनराम मेघवाल के नियुक्त होने से यह विश्वविद्यालय गौरवान्वित है
प्रो. दूगड़ ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां के 4 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। यहां के शिक्षक अमेरिका के विश्वविद्यालयों में स्थापित जैन चैयर में शिक्षण कार्य के लिए अमेरिका जाते रहते हैं। यहां के कुलपति रहे प्रो. रामजी सिंह को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका। योग एवं जीवन विज्ञान के विद्यार्थियों ने 7 विश्व-रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां सैंकड़ों की संख्या में रिसर्च प्रोजेक्ट किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यहां जैनोलोजी तथा प्राकृत व संस्कृत विभागों में छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाती है, अपितु उनके लिए संस्थान में आवास व भोजन की व्यवस्था भी रहती है। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता की जानकारी भी दी। प्रख्यात लेखक एवं प्रेरक वक्ता नन्दीतेश निलय ने अपने सम्बोधन में बताया कि वे जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय से मंत्रमुग्ध हैं। यह अद्भुत विश्वविद्यालय है, जहां मल्यों को स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
यह अनोखी भूमि है, जहां इस युग में भी अच्छा होने के लिए प्रेरित किया जाता है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद के अध्यक्ष पंकज डागा ने कुलाधिपति पद पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय की निरन्तर प्रगति की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय में विशेष पद विशेष व्यक्ति का पदस्थापित होना यहां की विशेषताओं को और प्रखर करेगा।
*सदैव सहयोग को तत्पर है मातृसंस्था*
जैन विश्व भारती के संयुक्त सचिव जीवनमल मालू ने कार्यक्रम में मातृसंस्था की ओर से विश्वविद्यालय को सदैव अधिकतम सहयोग करते रहने की भावना प्रकट की। समारोह में जैन विश्वभारती के पूर्व अध्यक्ष डा. धर्मचंद लूंकड़ व समाजसेवी केवलचंद मांडोत चैन्नई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुमुक्षु बहिनों के मंगलाचरण, हर्षिता एवं साथी के स्वागत गीत एवं प्रो. नलिन के. शास्त्री के स्वागत वक्तव्य के साथ किया गया। अंत में प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें राधिका व साथी ने गणेशं वंदना, ऐश्वर्या ने शास्त्रीय नृत्य, अर्चना शर्मा ने भजन, उर्वशी ने घूमर नृत्य एवं योग व जीवन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों व सूर्य नमस्कार का सामुहिक प्रदर्शन किया। छात्र अर्क ज्योति ने आश्चर्यजनक योगसानों एवं शरीर के लचीलेपन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, सम्पत पारीक, महावीर चारण, अंजना शर्मा, जगदीश पारीक, देवाराम पटेल, मुरलीधर सोनी, ओमसिंह मोहिल, बनवारीलाल शर्मा आदि एवं समस्त विश्वविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रेषक : *शरद जैन सुधांशु*, लाडनूं
Previous Article

फ्री फ्री फ्री, मुफ्त में विकलांग व्यक्ति ...

Next Article

*संयुक्त परिवार से होती है बच्चों में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • राज्य

    दीपावाली से पहले दिल्ली वासियों को मिला नए फ्लाइओवर का उपहार

    October 17, 2018
    By पी.एम. जैन
  • राज्य

    राजस्थान में 3000 रूपये लीटर बिकता है ऊँटनी का दूध

    December 10, 2018
    By पी.एम. जैन
  • राज्य

    शिवपाल सिंह यादव की पार्टी को सिंबल अभिलाषा 

    July 16, 2015
    By admin
  • राज्य

    आँध्र प्रदेश के मन्दिर में भगवान पर चढ़ा दिया मोबाइल पंडितों के उड़ गये होश

    December 10, 2018
    By पी.एम. जैन
  • राज्य

    30 वर्षो की पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने की वजह से पारस जैन पार्श्वमणि सम्मानित

    January 7, 2020
    By पी.एम. जैन
  • राज्य

    जी डी मेमोरियल में दीपोत्सव 2019 का हुआ आयोजन

    October 20, 2019
    By पी.एम. जैन

  • धर्म-कर्म

    धूमधाम के साथ आयोजित हुआ गुरारा जैन मंदिर पटना सिटी (बिहार) में भव्य वेदी व शिखर शिलान्यास समारोह

  • जैन समाचार

    जैन समाज ने सीएम. राहत कोश में दिया एक लाख एक हजार रु. का चैक

  • धर्म-कर्म

    आखिर क्यों होती है दीक्षा और क्या होती है दीक्षा ,जानिए दीक्षा की हकीकत -: श्री ज्ञानगंगा माता जी

ताजा खबरे

  • सत्य-साँसों के साथ का या बंद साँस के बाद का-डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय व कुलपति को मिले विश्वस्तरीय अवार्ड्स
  • आज लोग ढंग का धर्म कम ढोंग का धर्म अधिक कर रहे-आचार्य सौरभ सागर
  • सम्मेदशिखर जी जैन समाज के लिए सबसे अहम तीर्थ स्थल -राज्यपाल राधकृष्णन
  • प्यार के मार्ग में व्यापार नहीं -डॉ. निर्मल जैन(जज)
  • महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आत्मावलोकन-डाॅ.निर्मल जैन *से.नि.जज*
  • दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय शपथ विधि समारोह 26 मार्च को रविंद्र नाट्य गृह में।
  • दिगंबर जैन मंदिर में नवरात्रि महापर्व का आगाज, कलश स्थापना के साथ।
  • महावीर जन्म कल्याणक, नौ नहीं, दसवां और ग्यारहवां ग्रह सबसे भारी-डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान श्री आदिनाथ जयंती मनाई गई।

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • सत्य-साँसों के साथ का या बंद साँस के बाद का-डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय व कुलपति को मिले विश्वस्तरीय अवार्ड्स
  • आज लोग ढंग का धर्म कम ढोंग का धर्म अधिक कर रहे-आचार्य सौरभ सागर
  • सम्मेदशिखर जी जैन समाज के लिए सबसे अहम तीर्थ स्थल -राज्यपाल राधकृष्णन
  • प्यार के मार्ग में व्यापार नहीं -डॉ. निर्मल जैन(जज)
  • महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आत्मावलोकन-डाॅ.निर्मल जैन *से.नि.जज*
  • दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय शपथ विधि समारोह 26 मार्च को रविंद्र नाट्य गृह में।
  • दिगंबर जैन मंदिर में नवरात्रि महापर्व का आगाज, कलश स्थापना के साथ।
  • Home
  • Contact Us