Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›*निराश्रितों का आश्रय बनेगा नवागढ़*

*निराश्रितों का आश्रय बनेगा नवागढ़*

By पी.एम. जैन
October 1, 2022
293
0
Share:
 ललितपुर शहर से 65 किलोमीटर दूर महरौनी विकासखंड में सोजना  के निकट मध्य प्रदेश की सीमा से 500 मीटर प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ तीर्थक्षेत्र स्थित है । यहां का इतिहास काफी पुराना है। यहां खुदाई कहीं भी हो बड़ी ही सावधानी से की जाती है क्योंकि यहां पर कई अति प्राचीन मूर्तियां एवं पुरातात्विक साक्ष्य, औजार मिलते हैं।
  महरौनी तहसील जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश में नवागढ़ में जैन धर्म के साथ पुरातत्व, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर के विशेष आयाम स्थापित हो रहे हैं। पंडित गुलाबचंद पुष्प द्वारा 1959 में अन्वेषित नवागढ़ में धरती से 15 फुट नीचे भोंयरे में भगवान अरनाथ स्वामी अतिशय सहित प्रकट हुए हैं।
क्रमशः विकास होता गया श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती गई,सभी भगवान के प्रति समर्पित होते गए।
 *समर्पण*
इस प्रक्रिया में सन 1985,2011,2016एवं 2019 में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न किए गए।पंडित गुलाब चन्द्र जी पुष्प  के चतुर्थ पुत्र ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेकर प्रतिष्ठाकार्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संलग्न हुए। निष्ठा और समर्पण से आप सर्वोत्कृष्ट प्रतिष्ठाचार्य के रूप में ख्याति को प्राप्त हुए।
              विज्ञान से स्नातकोत्तर जय निशांत भैया जी की खोजी दृष्टि में नवागढ़ की पुरातात्विक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की ओर गई।आपने पुरा विशेषज्ञों को आमंत्रित करके नवागढ़ में पाषाण औजार,शैलचित्र, शैलचित्र रॉक आर्ट, धातु, मिट्टी एवं काष्ठ के उपकरणों से नवागढ़ विश्व पटल पर स्थापित हो रहा है।
*माननीय सेवा*
 नवागढ़ समिति ने कोरोना काल में 203 जैन परिवारों का सहयोग करके परस्परोपग्रहो जीवानाम को सार्थक किया। मानवीय सेवा के लिए पंडित गुलाब चंद्र पुष्प प्रतिष्ठा प्रतिष्ठाचार्य की स्मृति में पुष्प परिवार लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। जिसमें नेत्र परीक्षण, नेत्र के ऑपरेशन निःशुल्क संपन्न किए जाते हैं।
*नवागढ़ गुरुकुलम*
 कोरोना काल में पीड़ित परिवारों  एवं साधनहीन प्रतिभाशाली छात्रों की संस्कारों के साथ एनसीईआरटी कोर्स के साथ शिक्षा हेतु श्री नवागढ़ गुरुकुलम के माध्यम से शिक्षा कार्य से प्रागैतिहासिक नवागढ़ की ख्याति चहूँ ओर फैल रही है।वर्तमान में 33 छात्र संपूर्ण सुविधा युक्त कक्षों में रहकर  प्राप्त 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक  योग, व्यायाम, पूजा, शिक्षा,खेलकूद, भाषण,काव्य पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपादित कर सर्वांगीण विकास प्राप्त कर रहे हैं।
 *निराश्रित को आश्रय*
 ब्रह्मचारी जय निशांत भैया जी के निर्देशन में नवागढ़ क्षेत्र में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जिन शासन के संरक्षण हेतु जैन परिवार की ऐसी महिलाओं को जिनके पास जीवन यापन के साधन नहीं हैं, जो संयम के साथ रहते हुए धर्मआचरण करना चाहती हैं, जो स्वयं भोजन बनाकर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना चाहती हैं, नवागढ़ क्षेत्र उनकी धर्म चर्या में संपूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। ऐसी महिलाओं को स्वाध्याय, अभिषेक, पूजा, साधुओं की आहार चर्या, संयमी,व्रतियों का अतिथि सत्कार का सौभाग्य प्राप्त करने हेतु संपर्क करें।
क्षेत्र के प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ने समाज के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है आपके नगर में यदि इस प्रकार की कोई बहन हो तो वह नवागढ़ क्षेत्र में भेज सकते हैं।
*भोजनशाला*
       विगत कई वर्षों से  जहां अभिषेक, पूजा, विधान, अनुष्ठान की सुविधा विशिष्ट विद्वान के माध्यम से संपन्न कराने का उपक्रम समिति कर रही है वहीं उनके शुद्ध एवं सात्विक भोजन भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए सामाजिक सहयोग से फंड स्थापित किया गया है,क्षेत्र की राशि का उपयोग बिलकुल नहीं किया जाता है।
 *सौभाग्य वर्धन*
    व्रती एवं संयमी श्रावक श्रविकाओं की भोजन व्यवस्था नवागढ़ समिति व्रती भोजनशाला का संचालन यात्रियों एवं छात्रों की भोजनशाला से अलग कर रही है। इस चौका में पूर्ण शुद्धि एवं मर्यादित सामग्री के साथ भोजन बनाया जाता है।
*सहयोग*
 निम्न महानुभावों का सहयोग प्राप्त हो रहा है
(1) श्री बृजेश कुमार जैन, विकास जैन वर्धमान कुर्ता पायजामा परिवार सूरजमल विहार, दिल्ली
(2) श्री विवेक कुमार महेश चन्द्र जी जैन राजस्थली अपार्टमेंट दिल्ली
(3) श्री मनोज जैन रीना जैन महेद्रु इंक्लेव
     नवागढ़ समिति सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी  को नवागढ़ के अरनाथ स्वामी मूलनायक के अतिशय से साक्षात्कार करने एवं पुरातत्व, पर्यटन का दिग्दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित हैं।
वीरचंद्र  जैन 6261842875
विमल जैन 9754972721
Previous Article

समय की आराधना के साथ सम्पन्न हुआ ...

Next Article

आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज ससंघ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    क्षपकराज मुनि श्री सहिष्णुसागरजी महाराज की समाधि

    June 17, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    प्रभावना जनकल्याण परिषद की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न आचार्य श्री ज्ञानसागर जी से लिया आशीर्वाद

    June 23, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    ललितपुर में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी सफलता पूर्वक सम्पन्न

    October 4, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    करीब 1300 कि•मी• की पद यात्रा करके पटना पधारेंगे जैन संत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज -प्रवीण जैन

    March 18, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    मुनि श्री पुण्यसागर जी ससंघ का”शिग्गाव तालुका अरताल” में होगा चतुर्मास

    July 2, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    सामूहिकता में विश्वास करके ही हम समाज का विकास कर सकते हैं:- विजय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन मिलन

    August 3, 2023
    By पी.एम. जैन

  • जैन समाचार

    गिरनार गौरव आचार्य श्री निर्मलसागर जी महाराज की गौरवगाथा पूर्ण समाधि

  • दिल्ली समाचार

    राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों से मिले 650 मोबाइल फोन

  • धर्म-कर्म

    24 जुलाई 2021 को गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी का जीवन परिचय

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • तिलक (टीका) हाथ की किस उंगली से किसका करें- संकलन* पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • जन्म कुण्डली अनुसार *गुरु ग्रह की महादशा* और परिणाम।संकलन-पारसमणि जैन *ज्योतिष विचारक* दिल्ली।

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • Home
  • Contact Us