दीपावाली से पहले दिल्ली वासियों को मिला नए फ्लाइओवर का उपहार
नई दिल्ली-: 16अक्टूवर!! उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महत्वाकांक्षी रानी झाँसी फ्लाईओवर जनता जनार्दन के लिए शुरू कर दिया गया है | सूत्रों के मुताबिक इस नवीन फ्लाईओवर की लागत 99.38 करोड़ रुपये मानी जा रही है | डॉ. हर्षवर्धन ने फ्लाईओवर का फीता काटकर उद्घाटन किया और हर्ष जताया है |
उद्घाटन के दौरान हरदीप सिंह पुरी, विजय गोयल, उपराज्यपाल अनिल बैजल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता समेत निगम के कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन से ठीक पहले फ्लाईओवर को धूमधाम से सजाया गया एवं कलाकारों द्वारा नवीन फ्लाईओवर पर नृत्य किया गया।
रानी झांसी फ्लाईओवर द्वारा सेंट स्टीफन अस्पताल से फिल्मिस्तान तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर आंनद पर्वत, आजाद मार्केट, बर्फखाना चौक, सदर बाजार, सब्जी मंडी, डीसीएम चौक, शक्ति नगर, करोल बाग, गुलाबी बाग, आजाद मार्केट, सब्जी मंडी, हिंदू राव समेत सदर पहाड़गंज निवासियों को जाम से निजात दिलाएगा जिससे आम जनता को राहत के साथ साथ समस्त व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी|
आदेश गुप्ता (महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम) का कहना है कि पुरानी दिल्ली समेत दिल्ली के सभी निवासियों के लिए दीपावाली पर निगम की तरफ से यह फ्लाईओवर उपहार है। इस फ्लाईओवर के कारण जाम से निजात मिलेगी और लोग अपने कार्य सुगमता से कर सकेंगे।