Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
धर्म-कर्म
Home›धर्म-कर्म›प्रागैतिहासिक क्षेत्र नवागढ़ में श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया निर्वाण लाडू और मानव सेवा हेतु हुआ निःशुल्क औषधालय का उदघाटन

प्रागैतिहासिक क्षेत्र नवागढ़ में श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया निर्वाण लाडू और मानव सेवा हेतु हुआ निःशुल्क औषधालय का उदघाटन

By पी.एम. जैन
November 9, 2018
838
0
Share:
ललितपुर। महरौनी विकासखंड में सोजना के पास स्थित प्रागैतिहासिक श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव विविध धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा और विधान का आयोजन भक्ति – संगीत के साथ किया गया इसके बाद  निर्वाण लाडू श्रद्धा, भक्ति के साथ चढ़ाया गया। इस महोत्सव में विधान का सौभाग्य दमोह निवासी श्री शिखर चंद्र जैन ,रजनीकांत ,संजय जैन, मनीष जैन एवं आशीष जैन ने प्राप्त किया । संगीतकार पुष्पेंद्र जैन के माध्यम से क्षेत्रीय समाज के 12 शास्त्री विद्वानों के द्वारा विधि विधान संपन्न किया गया। क्षेत्र के निर्देशक ब्र. जयकुमार निशांत जी ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा नवागढ़ समिति द्वारा संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के खजुराहो क्षेत्र से ललितपुर हेतु विहार  के समय नवागढ़ क्षेत्र में पधारने हेतु श्रीफल समर्पित किया जाएगा। जैन युवा जागृति संघ के सभी युवकों ने संकल्प किया वह इस कार्य में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे। विधान के पश्चात भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक की पावन बेला में क्षेत्रीय समाज के साथ प्रथम लाडू समर्पण करने का सौभाग्य  आनंदी लाल लुहर्रा परिवार ने प्राप्त किया। सुंदर लाडू बनाने का सौभाग्य कुमारी सुप्रिया मड़ावरा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर इंजीनियर शिखर चंद्र टीकमगढ़ की पुत्री अनुपमा जैन, अनामिका जैन एवं सुपुत्र इंजीनियर अवनीश जैन एवं आलोक जैन ने चांदी की पंडुक शिला प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। नवागढ़ समिति ने अध्यात्म एवं भक्ति के साथ मानव सेवा के लिए निशुल्क औषधालय का शुभारंभ श्रेष्ठी श्री बाबूलाल जैन, योगेंद्र बबलू मैनवार के माध्यम से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में निर्देशक ब्र. जय निशान्त भैया, अध्यक्ष एडवोकेट सनत जैन, महामंत्री योगेन्द्र बबलू, प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय, राजकुमार चूना,कोषाध्यक्ष नरेंद्र मैनवार,वीरेंद्र सापौन, ग्राम प्रधान रामनारायण यादव, रामनाथ गुर्जर, डॉक्टर कोमल चंद्र जैन ,डॉक्टर हरिश चंद्र जैन,  डॉक्टर कैलाश नूना बड़ागांव ,मुन्ना लाल जैन मैनवार, डॉ. अनुपम जैन ढूंढा, कपूरचंद ढूंढा , कैलाश ककरवाहा, सुरेन्द्र सोजना, अशोक मैनवार,शोभालाल शास्त्री,संजय, सोमचंद्र,जैन युवा जागृति संघ नवागढ़ आदि  का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
ब्र. जय कुमार निशांत ने क्षेत्र पर संचालित निशुल्क अन्नपूर्णा योजना की जानकारी दी, जिसमें सभी से सहयोग हेतु आह्वान किया गया। ज्ञात रहे क्षेत्र पर आवास एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क संचालित की जा रही है ,आचार्यश्री के निर्देशानुसार क्षेत्र की गुल्लक से कर्मचारियों की वेतन नहीं दी जाती है, इसकी व्यवस्था समाज की ऒर से की जाती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वीरचंद्र नेकोरा एवं विपिन शास्त्री ने बताया की ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत के निर्देशन में शीघ्र ही चिदानंद साधन आश्रम का शिलान्यास संपन्न किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा इंजीनियर सुरेंद्र कुमार बड़ामलहरा देखेंगे। अरनाथ स्वामी के अतिशय से सम्पन्न प्रागैतिहासिक नवागढ़ क्षेत्र में भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर आध्यात्म एवं भक्ति के साथ मानव सेवा का आयाम स्थापित किया गया है। चूंकि यहां जनसंख्या के हिसाब से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुलना संभव नहीं है, लेकिन यहां गरीब-असहाय लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र कमेटी ने  निःशुल्क औषधालय का शुभारंभ किया  है।
-प्रेषक : डॉ. सुनील संचय, प्रचारमंत्री- नवागढ़,
Previous Article

भविष्य में झाँकने के लिए पूर्वाभास साधना ...

Next Article

इस बार भारतीयों ने चाइनीज सामान की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • धर्म-कर्म

    अंकलीकर पुरस्कार 2018 घोषित़़

    October 17, 2018
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    जैनधर्म के*💢दसलक्षण पर्व का तीसरा दिन💢* जानिऐ👉उत्तम आर्जव धर्म

    August 25, 2020
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*

    August 27, 2023
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    ब्रह्मचर्य हमें सदाचरण और सामाजिक संस्कृति की सीख देता है

    September 18, 2021
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    रेवाड़ी में ऐतिहासिक रहा भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

    August 5, 2022
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    स्वयं पर स्वयं के नियंत्रण का नाम है संयम

    September 14, 2021
    By पी.एम. जैन

  • जैन समाचार

    {श्री दिगम्बर जैन गणधर तीर्थ क्षेत्र बेला जी दमोह में जैन मूर्तियां चोरी}

  • धर्म-कर्म

    *श्रावक शब्द की विविध व्याख्यायें*👉जे. के.संघवी

  • जैन समाचार

    शाकाहार,अहिंसा एवं पर्यावरण पर राष्ट्रीय बेविनार सम्पन्न

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us