अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में फरवरी में आयोजित होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव
आयोजन के संबंध में गिरारागिरी क्षेत्र कमेटी ने डीएम आलोक कुमार सिंह से की मुलाकात!
ललितपुर। जनपद के मड़ावरा विकासखंड में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी स्थित है। यहाँ आगामी 09 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रथोत्सव का आयोजन परम पूज्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में होने जा रहा है। उक्त आयोजन के संबंध में मंगलवार को श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी के पदाधिकारियों ने माननीय जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह से भेंटकर आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया एवं उक्त आयोजन की अनुमति प्रदान करने संबंधी पत्र डीएम को भेंट किया।इस दौरान पंडित श्री अशोक रावत (भाजपा नेता), अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी जी के महामंत्री अभिषेक जैन मड़ावरा,श्री अशोक जैन ठेकेदार ललितपुर, मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ललितपुर, श्री अजित जैन मडावरा,श्री आशीष पत्रकार मड़ावरा, अभिषेक जैन छोटू ललितपुर, श्री मुकेश जैन बरायठा, श्री विनोद चदेरिया बरायठा, श्री राजेंद्र व्या बरायठा आदि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि पंचकल्याणक महोत्सव जैनधर्म का महत्त्वपूर्ण एवं विशिष्ट आयोजन है जिसमें पाषाण को विधि विधान के साथ संस्कारित कर पूज्य बनाया जाता है। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिष्ठित होने के लिए प्रमुख मूर्तियां तैयार हो गयी हैं।