नई दिल्ली -: दुनियाँ में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्वयं का भाग्य शुभ कर्मोनुसार पहले से ही लिखवा कर लाते हैं ! इन लोगों को जीवन में बहुत ही कम मेहनत में बहुत ही ज्यादा शुभफलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष विद्यानुसार पता लगाया जा सकता है कि किस महीने की किस तारीख को जन्म लेने वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति के ऊपर ग्रहों का बहुत असर पड़ता है। इनके भाग्य कारक ग्रह और जन्मतिथि इनको वह सब दिला पाती है जो किसी व्यक्ति को अत्यधिक मेहनत करके भी नहीं मिलता।
आइए जाने ऐसी कौन सी जन्मतिथि है जो भाग्यशाली लोग का प्रतीक है।
*बात करते हैं फरवरी महीने की तो इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों को बिना ज्यादा मेहनत करें अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होती है। इस महीने में भी कुछ तारीख ऐसी है जिनमें पैदा होने वाले लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। जैसे 4,12 22,28 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्य बहुत अच्छा होता है।इस महीने में जन्म लेने वालों के भाग्य के भरोसे सब कार्य साबित हो जाते हैं।
* जिन व्यक्तियों का जन्म जून महीने में होता है वह लोग भी भाग्य के मामले में बहुत आगे होते हैं। जो भी हैं वह लोग लगभग धन सम्पत्ति के मामले में बहुत अमीर साबित होते हैं और बहुत पैसे कमाते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि वह अपने साथ साथ अपने परिवार के लिए भी भाग्यवान साबित होते हैं। यह लोग भी कम मेहनत में अत्यधिक लाभ उठा लेते हैं।
फरवरी और जून महीने में जन्म लेने वालों के जीवन में बिल्कुल भी कष्ट नहीं होता और यदि कोई कष्ट होता है तो यह उसका पूरी हिम्मत और मजबूती से सामना करते हैं। यह लोग अपने आसपास के लोगों को भी खुशियाँ और प्यार बाँटते हैं। जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या हो यह उससे जल्दी बाहर निकल आते हैं। तो देखा कि भाग्य के भरोसे बिना मेहनत के लोगों को कितने फलों की प्राप्ति होती है।