Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
राजनीति
Home›राजनीति›कथावाचक श्री देवकी नंदन ठाकुर ने अमेरिका से किया राजनीतिक ऐलान

कथावाचक श्री देवकी नंदन ठाकुर ने अमेरिका से किया राजनीतिक ऐलान

By पी.एम. जैन
October 16, 2018
686
0
Share:

नई दिल्ली -: कथा वाचक श्री देवकी नंदन ठाकुर अपने कार्यक्रम के लिए अमेरिका पहुचे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से 2अक्टूवर दिन मंगलवार को सवर्ण आंदोलन का हिस्सा बने देवकी नंदन ठाकुर ने अमेरिका से एक बड़े ऐलान की घोषणा की थी। घोषणा में कथावाचक श्री ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने एससी/ एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानी तो मध्य प्रदेश में अंखड भारत मिशन द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा भी की है।
अमेरिका से सोशल मीडिया के जरिए दिया यह संदेश
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा था कि वह 2 अक्टूबर को कुछ घोषणाएें करेंगे वायदे के अनुसार वही ही हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जय हिंद जय भारत से अपनी बात शुरू की। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर शुभकामनाएें दीं गयीं उसके श्री ठाकुर ने कहा कि इन विभूतियों से हमें सीखना चाहिए कि इन विभूतियों ने हमारे देश के लिए क्या क्या किया। गाँधी बापू की इस जन्म जयंती पर हम सभी को कुछ नया करने की इच्छा है। 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक लोगों तक मैसेज पहुँचे। उन्होंने कहा कि धर्म और देश की रक्षा के लिए ही भगवान आते हैं। गीता का श्लोक यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानि…हर युग में जब जब भगवान को लगता है कि अब ऐसा हो रहा है जो नहीं होना चाहिए, तब तक भगवान आते हैं। जब भगवान नहीं आए तो आप जैसे लोगों को आगे करते हैं। युवाओं ने जिस तरीके से कमेंट किये हैं, वह काबिले तारीफ हैं| एससी एक्ट को लेकर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं में दर्द है। देश की अखंडता चाहता हूँ। वह बची रहे। उन्होंने जाति, मजहब से ऊपर उठकर हमेशा कहा है। हमारी भारत की अखंडता बनी रहे, बची रहे। महात्मा गाँधी ने हम सबके लिए कहा था कि वैष्णव जन को..सभी पार्टियाँ बापू की चर्चा करती हैं उनका नाम इस्तेमाल करते हैं लेकिन, उनके बताए मार्ग पर चलने में सभी को दिक्कत होती है। वेद व्यास जी ने भी यह बात कही है कि सबसे बड़ा धर्म क्या है। इन बातों की शुरुआत करने के बाद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भारत के माहौल पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहते हुए कहा कि आज भारत तीन हिस्सों में बंटा दिख रहा है इस पर हम सभी को मिलकर काम करना है।
चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन, लोग लड़ेंगे देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मैं कथा ही करूँग, भागवत ही करूँगा, मेरा काम जो ठाकुरजी ने दिया है वह बहुत की प्रिय है। इतने सांसदों द्वारा इग्नोर किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि सभी लोगों का अपमान हो रहा है। जो लोग सवर्ण आंदोलन को कर रहे थे, उन सभी का अपमान हो रहा है। जिनसे उम्मीद थी, उन्होंने सुनना बंद कर दिया। उन्होंने एक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि वह रोजाना एक पक्षी को मारकर बेचता था। दुकान के बाहर ही एक पिंजरा था, जिसमें सारे पक्षी बंद किए थे, उसी में एक चूहा डाला था। जिस कबूतर को निकालता था, सिर्फ वो ही शोर मचाता था। बाकी सारे कबूतर दाना खाते थे। ये स्थिति हम सभी की है। जो सड़क पर शोर मचा है वो उस कबूतर की तरह है, जिसको मारा जाने वाला है। इस वोट की राजनीति में कोई नहीं बचेगा। कभी ब्राह्मण के नाम पर कभी दलित, शूद्र, कभी ठाकुरों के नाम पर ठगा जाता है। अब एक हो जाइये, हम सबकों एक होना है। एक बैनर के तले आना होगा। सब लोग अलग अलग ठिंठोरा पीट रहे हैं।
अंत में लिया ये निर्णय
आखिर में उन्होंने बड़े निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सबकी सलाह के अनुसार, अखंड भारत मिशन सबको साथ लाएगा। सबसे पहला ध्यान मध्यप्रदेश में है। जहां नवंबर में चुनाव है। यदि सरकार एक महीने में बात नहीं मानती है तो पार्टी बनाएंगे। यदि बात मानती है तो कथा ही करेंगे। जोर देते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा, हमारे लोग मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भी चुनाव लड़ा जाएगा। हमारी पार्टी होगी। अगर सरकार ने हमारी बात एक महीने में मान ली तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सात दिन में जाँच पूरी हो, दोषी को सजा हो, निर्दोष को बरी किया जाए। यदि सरकार इस बात में साथ नहीं देती है तो अखंड भारत मिशन मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी इसलिए बनाई जा रही है कि हमारे साथी उन सदनों में नहीं पहुँचे तो यह ऐसे ही कानून बनाते रहेंगे। ऐसे कानून जो देश की अखंडता के लिए अच्छे नहीं है।
फॉर्म तैयार, करें आवेदन
जिन जिन को अखंड भारत मिशन से जुड़ना है। सभी पेजों पर नंबर दिए गए हैं, वहाँ कांटेक्ट करें। ईमानदार लोग ही कांटेक्ट करें। उम्मीदवारों के लिए एक फॉर्म तैयार किया जाएगा और वो ही चुनाव लड़ सकेंगे। देश के साथ और धर्म के साथ गद्दारी नहीं करेंगे। समाज को बांटने का काम नहीं करेंगे। कुछ एक दो शर्त और होंगी। अखंड भारत मिशन के फार्म पर संपर्क करें। क्षत्रिय सभा, ब्राह्मण सभा, दलित आदि सभी से निवेदन है जो भारत की अखंडता के लिए, स्वतंत्रता के लिए काम करना चाहते हैं इससे जुड़ें। 25 प्रतिशत माता बहनों को भागीदारी दी जाएगी। 70 प्रतिशत युवा इससे जुड़कर चुनाव लड़ेंगे।
Previous Article

लेडीज़ टॉयलेट में घुसा कर लहराई बन्दूक ...

Next Article

महामहिम राष्ट्रपति जी ने भव्य इंडिया इंटरनेशनल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • राजनीति

    बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट अब कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव

    January 17, 2020
    By पी.एम. जैन
  • राजनीति

    दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज वाद- विवाद, मामला एफआईआर तक पहुँचा

    November 9, 2018
    By पी.एम. जैन
  • Uncategorizedराजनीति

    देसी आँकड़ा👉बीजेपी(एनडीए) 350 +++👇👇👇

    April 28, 2019
    By पी.एम. जैन
  • राजनीति

    हरियाणवी सिंगर “के. डी” और सीएम केजरीवाल की मुलाकात

    October 21, 2018
    By पी.एम. जैन
  • राजनीति

    जैन राजनैतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन

    October 7, 2018
    By पी.एम. जैन
  • राजनीति

    ममता ने अमित शाह का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया

    January 23, 2019
    By पी.एम. जैन

  • दिल्ली एनसीआर

    मेरठ बडौत रोड़ पर दिनदाहडे़ लूटपाट का थाना “बिनोली” पुलिस ने किया खुलासा

  • जैन समाचार

    सोहिल जैन को सीए में सफलता प्राप्त होने पर हर्ष

  • लेख-विचार

    जुड़ना भी है और तोड़ने वालों की पहचान कर उनसे परहेज भी करना है

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • तिलक (टीका) हाथ की किस उंगली से किसका करें- संकलन* पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • जन्म कुण्डली अनुसार *गुरु ग्रह की महादशा* और परिणाम।संकलन-पारसमणि जैन *ज्योतिष विचारक* दिल्ली।

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • जैन तीर्थ नैनागिरि में फिर टूटे ताले
  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री जयपुर में वैदिक संस्कृति संरक्षक एवं महामहोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री पाण्डेय सम्मान से सम्मानित
  • जो प्यासे हो तो साथ रखो अपना पानी भी,विरासत में तुम्हें कोई कुआं नहीं देगा। डॉ. निर्मल जैन (से.नि.जज)
  • सम्प्रदायवाद,जातिवाद से दूर सभी संत,पंथ को स्वीकार्य धर्म के दशलक्षण-डॉ निर्मल जैन (से.नि.) जज
  • *दिव्य मंत्र महाविज्ञान*
  • *जैन मंदिर में आयोजित हुआ विधान व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
  • नौकरी, पदोन्नति और ज्योतिष-पारसमणि जैन*ज्योतिष विचारक* दिल्ली
  • #जैन धर्म का अति प्राचीन तीर्थ है गिरनार # डा.पवन गौड
  • Home
  • Contact Us