Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड में अनूठा एवं आत्मीय सम्मान पाकर अभिभूत हुई प्रतिभाएं

राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड में अनूठा एवं आत्मीय सम्मान पाकर अभिभूत हुई प्रतिभाएं

By पी.एम. जैन
October 11, 2019
697
0
Share:
   *मुनिश्री क्षमासागर जी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष है ये विराट सम्मान समारोह*
उज्जैन म.प आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद एवं  मुनिश्री क्षमासागर जी की प्ररेणा से आयोजित राष्ट्रीय  यंग जैन अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आईं होनहार  प्रतिभाओं का अनूठा तथा आत्मीय सम्मान  डॉ रेनु जैन कुलपति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर एवं न्यूज़ एजेंसी वीएनआई की मुख्य संपादिका तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानीमानी कालमनिष्ठ लेखिका सुश्री शोभना जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।उज्जैन स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र तपोभूमि में मैत्री समूह के तत्वावधान में आयोजित वर्तमान के सर्वाधिक प्रतिष्ठित “अखिल भारतीय जैन युवा प्रतिभा सम्मान” हेतु देशभर से  प्रतिभाओं की सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं,जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 160  प्रतिभाओं को आत्मीयता एवं गरिमा के साथ सम्मानित किया गया। इन में अनेक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बोर्ड क्लास में शत-प्रतिशत अंक पाए हैं।
दूसरे दिन रविवार को सुबह 6 बजे देश के कोने कोने से आए मेधावी छात्रों,उनके परिजनों एवं मैत्री समूह के सदस्यों ने संगीत मंडली के साथ भजन गाते हए मंदिर परिसर में आकर्षक प्रभात फेरी निकाली,योग किया और फिर बड़े मंदिर में श्री जी का पूजन अभिषेक किया।  पहले सत्र की शुरुआत प्रातः 10 बजे मंगलाचरण तथा पूज्य मुनिश्री के आडियो प्रवचन सुनाने के साथ हुई।इस अवसर पर मैत्री समूह की सदस्य सुरभि पंड्या ,न्यू यॉर्क द्वारा संपादित जैनिज्म रीडर “चौथा  कदम” का विमोचन श्री विकास छाबड़ा, श्रीमती राजश्री जैन आदि ने किया।कार्यक्रम में श्री विकास छाबड़ा एवं श्री प्रकाश छाबड़ा का सम्मान देश- विदेश में  जैन धर्म के वैज्ञानिक विवेचन व प्रचार के  लिए किया गया।
देश भर से आईं प्रतिभाओं के सम्मान का मुख्य आयोजन दूसरे दिन दोपहर 1बजे डॉ रेनु जैन कुलपति तथा प्रसिद्ध पत्रकार सुश्री शोभना जैन  दिल्ली के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जिसकी भव्यता, अनुशासन, प्रबंधन एवं गरिमा देखते ही बनती थी।यंग आर्केस्ट्रा झांसी की  मंगलाचण की  प्रस्तुति के बाद  मुख्यतिथिद्वय ने आचार्यश्री विद्यासागर जी,मुनिश्री क्षमासागर जी एवं मुनिश्री प्रज्ञासागर जी के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्जवन किया।इसके बाद कक्षा 10 वीं एवं आर्ट,कॉमर्स एवं साइंस विषय की 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कार्यक्रम में स्वयं  उपस्थित अवार्डियों का संगीत की मधुर स्वर लहरियों तथा तालियों की गड़गड़ाहट  के बीच अत्यंत भावभीना सम्मान किया गया।इस अवसर पर श्री अनुकूल मेहता को  गोसेवा एवं शुद्ध दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मैत्री स्कॉलर पुरस्कार से नवाजा गया।साथ ही दो दिनों तक अनुशासित एवं व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करने वाले समिति द्वारा चयनित आवर्डियो का सम्मान अतिथियों ने किया।
एक-से रंग की पोषाक पहने सम्मानित प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ रेनु जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को तकदीर के भरोसे नही बैठना चाहिए, पुरुषार्थ के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के साथ-साथ अपने धर्म और संस्कार को न भूलें। सुश्री शोभना जैन ने कहा कि हमे खुद तो पढना ही है, ईच वन, टीच वन के विचार के साथ आसपास के गरीब बच्चे को जरूर पढ़ाएं।इस प्रसंग पर  अवार्डियों से जीवन में कभी व्यसन न करने का संकल्प पत्र भी भराया गया। अंत में पूज्य मुनिश्री के प्रवचन एवं जय जिनेन्द्र समूह गान के साथ यंग जैना अवार्ड 2019 का सोल्लास समापन हुआ।  अवार्डी ईशान जैन डोसा, राजस्थान  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एक मधुर गीत सुनाया।विदाई की वेला में अनेक अवार्डी ओर मैत्री समूह के सदस्य बिछुड़ते हुए भावुक हो उठे।आयोजन के दूसरे दिन के प्रथम सत्र के कार्यक्रम एवं मुख्य सम्मान समारोह का संचालन  श्री राजेश बड़कुल व डॉ सुमति प्रकाश जैन छतरपुर एवं श्रीमती आभा जैन डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर, जबलपुर ने किया।
Previous Article

आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी महाराज “सोने से ...

Next Article

राजस्थान में पहली बार महिला ट्रेनर के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    भारतवर्ष की समस्त जैन समाज का भारत सरकार से विनम्र निवेदन

    January 28, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    आचार्य श्री विपुल सागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास कलश धूमधाम के साथ पटना (बिहार) में हुआ स्थापित।

    July 17, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    इंदौर के ऐतिहासिक पंचकल्याणक को वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्डस- लंदन में दर्ज किया जाएगा

    January 25, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    फटाफट न्यूज👉जैन समाज

    November 20, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    श्री टी के वैद, दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

    June 15, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    संस्कृत दिवस के अवसर पर, राजस्थान सरकार ने डा.हुकमचंद्र भारिल्ल को किया सम्मानित

    August 14, 2019
    By पी.एम. जैन

  • शिक्षा

    चैताली जैन का चयन इसरो लॉन्च के लिए हुआ

  • जैन समाचार

    जैन विधि से दिवस में विवाह,वर-वधु ने किया आयम्बिल व रात्रि पौषध

  • समाचार

    5G टावर रेडिऐशन इंसान सहित पक्षियों को भी उतार देंगे मौत के घाट

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • शिखर जी प्रकरण पर संत गर्जना- जनबल से झुकती है सरकार, 18 दिसम्बर को लालकिला मैदान पर आओ 50 हजार
  • पांच सौ वर्षों के बाद नवरंगपुर मुनिराजों का मंगलप्रवेश

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • Home
  • Contact Us