Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
ज्योतिष
Home›ज्योतिष›जन्मतारीख के मूलाँक से जानें कौनसा ग्रह और कौनसा वार आपके लिये है शुभ

जन्मतारीख के मूलाँक से जानें कौनसा ग्रह और कौनसा वार आपके लिये है शुभ

By पी.एम. जैन
May 25, 2020
860
0
Share:

दुनिया में जितनी भी संख्याएं हैं सभी 0 से लेकर 9  अंकों से बनी होती हैं। यानि कुल मिलाकर अंक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 0 ही होते हैं। हर छोटी से लेकर बड़ी संख्या में इनके अलावा कोई अंक नहीं होता लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अंक आपके जीवन के गणित को भी बता सकते हैं? दरअसल अंको से आपके भविष्य का आकलन किया जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र की ही एक विधा अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक अंक माने जाते हैं। ग्रहों की संख्या भी 9 ही मानी जाती है। तो आइये जानते हैं आपके अंक और उस अंक के स्वामी ग्रह के बारे में।

कैसे ज्ञात करें अपना शुभ अंक

ज्योतिषीय आकलन के लिये आपके शुभ अंक का पता जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिस तिथि को जन्म हुआ हो उसके अंकों का योग मूलांक कहलाता है और जन्म तिथि, जन्म माह एवं जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। उदाहरण के लिये यदि आपकी जन्मतिथि 01/01/1991 है तो आपका मूलांक 1 है और आपका भाग्यांक 0+1+0+1+1+9+9+1=22=4 यानि आपका भाग्यांक 4 है। इसी प्रकार यदि जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो आपका मूलांक 1+1=2 होगा।

अंक और उनके स्वामी ग्रह

ज्योतिष में 9 ग्रह माने जाते हैं इस प्रकार सभी 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 अंकों के स्वामी अलग-अलग ग्रह माने जाते हैं।

1 अंक के स्वामी – 1 अंक के स्वामी सूर्य ग्रह माने जाते हैं। सूर्य ग्रह राशि चक्र की सिंह राशि से स्वामि भी हैं। जिन जातकों का जन्म 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है एवं इनके मूलांक स्वामी सूर्य हैं।

2 अंक के स्वामी – 2 अंक के स्वामी अंक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा हैं। जिन जातकों का जन्म 02, 11, 20 या 29 तिथि को हुआ है उनका मूलांक 2 बनता है इसके अनुसार आपके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा राशि चक्र में कर्क राशि के स्वामी माने जाते हैं।

3 अंक के स्वामी – अंक 3 के स्वामी देवगुरु ग्रह बृहस्पति माने जाते हैं। जो जातक 03, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा हुए हैं उनका मूलांक 3 है और इनके मूलांक स्वामी बृहस्पति हैं।

4 अंक के स्वामी – जिन जातकों का जन्म 04, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है जिसके स्वामी नेपच्युन यानि राहू माने जाते हैं। राहू को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना जाता है। इन्हें राशि चक्र की किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं है एवं राहू जन्म से वक्री ग्रह माने जाते हैं।

5 अंक के स्वामी – जो जातक 05, 14 या 23 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 5 होगा। 5 अंक बुध का अंक माना जाता है। बुध राशि चक्र की मिथुन व कन्या राशियों के स्वामी माने जाते हैं।

6 अंक के स्वामी – 06, 15 और 24 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 6 होता है। 6 अंक के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्र राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ और सातवीं राशि तुला के स्वामी भी हैं।

7 अंक के स्वामी – 07, 16 एवं 25 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 7 है इस अंक के स्वामी केतु माने जाते हैं। केतु भी राहू के ठीक विपरीत सिरे पर वक्री होकर गोचर करते हैं। इन्हें भी छाया ग्रह माना जाता है और राशि चक्र की किसी भी राशि के स्वामी ये नहीं हैं।

8 अंक के स्वामी – 8 अंक शनिदेव का अंक है। शनिदेव राशिचक्र की दसवीं और ग्यारहवीं राशि मकर व कुंभ के स्वामी माने जाते हैं। जो जातक 8, 17 या 26 तारीख को जन्में हैं उनका मूलांक 8 बनता है।

9 अंक के स्वामी – 9 अंक के स्वामी युद्ध के देवता मंगल माने जाते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि मेष व आठवीं राशि वृश्चिक के स्वामी भी मंगल हैं। जिन जातकों का जन्म 09, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 व मूलांक स्वामी मंगल होते हैं।

इसी प्रकार यदि जातक का भाग्यांक भी 1 से लेकर 9 तक जो भी अंक हो उसके भाग्यांक स्वामी उस अंक का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह होगा। उदाहरण के लिये यदि आपका भाग्यांक 1 बनता है तो आपके भाग्यांक स्वामी सूर्य होंगे।

मूलांक व भाग्यांक के अनुसार शुभ दिन

अंक 1 के लिये शुभ दिन रविवार का होता है

अंक 2 के लिये सोमवार का दिन सौभाग्यशाली माना जाता है।

अंक 3 के लिये बृहस्पतिवार यानि गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है।

अंक 4 के लिये शनिवार काफी शुभ दिन कहा जा सकता है।

अंक 5 के लिये बुधवार का दिन खास होता है।

अंक 6 के लिये शुक्रवार का दिन विशेष सौभाग्यशाली कहा जा सकता है।

अंक 7 के लिये रविवार का दिन अच्छा होता है।

अंक 8 के लिये शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।

अंक 9 के लिये मंगलवार का दिन सौभाग्यशाली कहा जा सकता है।

Previous Article

कोरोना ने चौकन्ना कर दिया, अब तो”जाग ...

Next Article

उ.प्र.पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को दबोचा,2100 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ज्योतिष

    देवउठानी एकादशी से मांगलीक कार्यो का शुभारंभ

    November 18, 2018
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    अंग्रेजी अक्षरों से प्रारम्भ होने वाले, नाम के लोगों की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

    August 4, 2019
    By पी.एम. जैन
  • Uncategorizedज्योतिष

    वास्तुशास्त्र में रंगों का महत्व -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर

    July 2, 2022
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    करोड़ो में एक होते है इस तिथि और महीने में जन्म लेने वाले लोग

    January 14, 2019
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    # पी.एम.जैन👉कोरोना का डेथवॉरेंट जारी 14 अप्रैल से 14 मई तक कोरोना को कभी लग सकती है फाँसी, जानिए ज्योतिषीय ...

    April 12, 2020
    By पी.एम. जैन
  • ज्योतिष

    #पी.एम.जैन👉कोरोना का देसी आँकड़ा, भारत में अंक 3 से अंक 5 के आगे नहीं कूद पाऐगा”कोरोना”

    April 18, 2020
    By पी.एम. जैन

  • धर्म-कर्म

    मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का मनाया गया 35 वां दीक्षा जयंती, शुरू हुआ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।*, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया महोत्सव का उद्घाटन, लिया आशीर्वाद।

  • धर्म-कर्म

    रक्षाबंधन 22 अगस्त 2021पर विशेष : रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन

  • धर्म-कर्म

    आखिर क्यों होती है दीक्षा और क्या होती है दीक्षा ,जानिए दीक्षा की हकीकत -: श्री ज्ञानगंगा माता जी

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • शिखर जी प्रकरण पर संत गर्जना- जनबल से झुकती है सरकार, 18 दिसम्बर को लालकिला मैदान पर आओ 50 हजार
  • पांच सौ वर्षों के बाद नवरंगपुर मुनिराजों का मंगलप्रवेश

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • 17 जनवरी को शनिदेव का कुम्भ राशि में प्रवेश जानिए शुभाशुभ योग
  • वैदिक ज्योतिष से जानिए इन पांच कारणों से आती है नौकरी-बिजनेस में बाधा, ये हो सकते हैं उपाय
  • दिखाओ चाबुक तो झुक कर सलाम करते हैं, हम वो शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं।-डॉ. निर्मल जैन (जज)
  • श्री सम्मेद शिखर जी प्रकरण- नवबर्ष पर समस्त जैन समाज की पहली जीत
  • 🌺नव वर्ष संकल्प🌺 नए साल को एक नयी परिपाटी प्रारंभ करें-डॉ.निर्मल जैन(जज से.नि.)
  • शास्त्रि-परिषद का विद्वत् शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस
  • अहिंसा संविधान की मूल भावना-अशोक गहलोत मुख्यमंत्री (राजस्थान)
  • अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर
  • Home
  • Contact Us