Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
लेख-विचार
Home›लेख-विचार›नीबू की एक बूंद दूध की मिठास को दही की खटास में परिवर्तित कर देती है-डा.निर्मल जैन “जज साहब”

नीबू की एक बूंद दूध की मिठास को दही की खटास में परिवर्तित कर देती है-डा.निर्मल जैन “जज साहब”

By पी.एम. जैन
July 11, 2020
548
0
Share:
नीबू की एक बूंद दूध की मिठास को दही की खटास में परिवर्तित कर देती है।
एक संत विहार करते हुए रास्ते में एक बहुत ही आकर्षक रूप से सजी-धजी दुकान के सामने से गुजरे। दुकान में अनेक छोटे-बड़े डिब्बे उसमें रखे सामान के नाम की चिट सहित बड़े सलीके से लगे हुए थे। संत ने देखा अंत में रखे एक डिब्बे पर कोई  चिट नहीं लगी थी। संत ने उस डिब्बे की ओर इशारा करते हुए दुकानदार से पूछा- इस डिब्बे पर कोई चिट नहीं लगी है, इसमें क्या है?”
दुकानदार बोला -उसमें प्रभु  हैं।
संत ने हैरान होते हुये पूछा -प्रभु! भला यह प्रभु भी बाज़ार में रखने वाला कोई पदार्थ है? क्या इसे भी बेचते हो?
दुकानदार संत के भोलेपन पर हंस कर बोला- गुरुवर प्रभु न तो खरीदे जा सकते हैं न ही वे बिकाऊ हैं। भावनाओं और आस्था के अतिरिक्त किसी भी सांसारिक पदार्थ से उनका मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है। जो डिब्बा खाली होता है हम उस खाली को खाली नहीं कहकर मन ही मन प्रभु का नाम देते हैं। क्योंकि खाली में ही प्रभु बसते है।
सच है कोई स्थान हो, डिब्बा हो या कोई आयतन हो अगर भरे हुए हैं तो उनमें  प्रभु को स्थान कहाँ? ऐसे ही जब हमारा दिल-दिमाग काम, क्रोध, लोभ, मोह, लालच, अभिमान, ईर्ष्या, द्वेष और भली-बुरी, सुख-दुख की बातों से भरा रहेगा तो उसमें भी प्रभु का वास कैसे होगा?
यह एक प्रतीकात्मक कथा है। जो एक साधारण से व्यापारिक व्यक्तित्व द्वारा हमारे मनोमस्तिष्क की चेतना को महा-ज्ञान का संदेश देती है। इन दिनों हमारी धार्मिक प्रक्रियाओं से धर्म और प्रभु का जो स्वरूप दिखाई देता है उससे वास्तव में ही धर्म और प्रभु को क्रय-विक्रय की वस्तु होने जैसा आभास होता है।  हर जन-मानस इस असमंजस में है कि वास्तव में धर्म क्या है? क्या वो जो मूल पुराणों, धर्म-ग्रन्थों में वर्णित है या जैसा कि इन दिनों हमारे क्रिया-कलाप दिखाते हैं। मात्र मंदिर मे जाकर पूजा-आरती, विधान-अनुष्ठान- व्रत करना करना है? तपस्या करना है? या कुछ भोज्य पदार्थों का त्याग और तीर्थयात्रा करना तक ही सीमित हो गया है?
सही अर्थ में इन चीजों का उद्देश्य स्वभाव को बदलना है। लेकिन हम जीवन भर यह क्रियाऐं करते करते मात्र इन्हे ही धर्म बना लेते है। स्वभाव में परिवर्तन नहीं ला पा रहे हैं। अपने अहंकार को छोड़कर सरल नहीं बनते हैं। क्रोध छोड़कर विनम्रता धारण नहीं करते। उदारता से दूर ईर्ष्यालु बने रहते हैं। शरीर से धर्म करते रहें, लेकिन जब तक अपने अंतर को बदलने के लिए दृढ़ निश्चय नहीं करते तब तक, कठोर सच्चाई यह है कि कोई भी भगवान, गुरु या धर्म हमारा कुछ भी भला नहीं कर सकते। इसलिए सबसे पहले अपने आपको बदलें, अपना स्वभाव बदलें और भाव बदलें। परिणाम तभी मिलेगा।
यह बदलाव भी धार्मिक प्रक्रिया करते समय तक सीमित ही न हो। उसे व्यवहारिक जगत में भी अपने भावों को, विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। किसी से भी वार्ता करें, संवाद करें अथवा धर्म-श्रवण करें हमारा किरदार श्रोता के रूप में हो न कि सरोता के रूप में। अर्थात श्रोता बन कर सुने, जो भी विवेक कि कसौटी पर खरी उतरे बिना किसी पूर्वाग्रह, दुराग्रह के उसे ग्रहण करें और यथासंभव आचरण भी करें। सरोता कि तरह नहीं कि उसके संपर्क में जो भी आता है उसे काटता ही है।
हमारी हर प्रक्रिया चाहे साधना से संबंधित हो अथवा धार्मिक संस्था या संगठन से जुड़ी हो। हमारे भाव पूर्णतया जोड़ने के ही होने चाहिए, तोड़ने अथवा किसी की अवमानना या किसी से अपने को ऊंचा दिखाने के लिए नहीं। हमारा अपना उसमें लेशमात्र भी निजि हित-स्वार्थ, निजि अनुशंसा-प्रशंसा का उद्देश्य नीबू की एक बूंद की तरह संपूर्ण श्रम-साधना के प्रयासों के दूध की मिठास को दही की खटास में परिवर्तित कर देगा। समय कि मांग है धार्मिक के साथ नैतिक होना भी अनिवार्यता है।
Previous Article

शारीरिक दूरी के साथ, शरीर व आत्मा ...

Next Article

उपाध्याय श्री उर्जयन्त सागर जी महाराज के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • Uncategorizedलेख-विचार

    षड्यंत्रकारियों की लीला से तो कुबेर देवता भी हैरान हैं-पारसमणि जैन

    October 20, 2023
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ का सकारात्मक संकेत-प्रो.उदयभान सिंह

    May 20, 2022
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    सिर्फ लेना ही नहीं देने की भी सोचना-2024 का संदेश डॉ निर्मल जैन (से.नि. न्यायाधीश)

    December 31, 2023
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    अंग्रेजी नूतन वर्ष 2023 पर विशेष : कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नहीं -डॉ सुनील जैन, संचय, ललितपुर

    December 28, 2022
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    अपनी-अपनी केचुली से बाहर निकलें-डा.निर्मल जैन(से.नि.जज)

    December 11, 2020
    By पी.एम. जैन
  • लेख-विचार

    उसका हर आंसू रामायण, उसका हर कर्म गीता है-डा.निर्मल जैन(से.नि.जज) दिल्ली

    December 2, 2020
    By पी.एम. जैन

  • धर्म-कर्म

    इटावा जैनधर्मशाला में पहली बार 64 भव्य मण्डलो के द्वारा भक्ततामर महाअर्चना की गई-मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर जी

  • खेल

    पाकिस्तानी मंत्री को धोनी के ग्लव्स पर लगी मिर्ची

  • दुखद

    पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us