Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) का पुरस्कार समर्पण व उपाधि अलंकरण समारोह भव्यता पूर्वक सम्पन्न

प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) का पुरस्कार समर्पण व उपाधि अलंकरण समारोह भव्यता पूर्वक सम्पन्न

By पी.एम. जैन
January 9, 2020
670
0
Share:

यरनाल (कर्नाटक)-: प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) के तत्वावधान में चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी मुनि दीक्षा शताब्दी महोत्सव वर्ष के अंतर्गत यरनाल जिला बेलगांव, कर्नाटक में परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में 25 दिसम्बर 2019 को
श्री वसंत निलजगि सभामंडप में वार्षिक  पुरस्कार समर्पण व उपाधि अलंकरण समारोह  भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ । जिसमें निम्न विशिष्ट महानुभावों को पुरस्कार और उपाधि अलंकरण किया गया।
1.श्रुतसेवी यंग अवार्ड- प्रतिष्ठाचार्य पवन कुमार दीवान मुरैना को 11000/- ग्यारह हजार रुपये के पुरस्कार राशि के चेक के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के  पुण्यार्जक श्री सनत कुमार आरती जैन, निखिल जैन, विशाल जैन सपरिवार इंदौर रहे।
2.  चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर पुरस्कार- श्री राजेन्द्र जैन सनावद को 21000/- इक्कीस हजार रुपये के चेक के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक डॉ माणक चंद्र मोहनदेवी मुंडफोडा परिवार उदयपुर राजस्थान।
3. विद्यान्वेषी आचार्य  वर्द्धमानसागर पुरस्कार – डॉ. सुनील जैन संचय, ललितपुर को 51000/- इक्यावन हजार रुपये पुरस्कार राशि के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक श्री महावीर प्रसाद , कैलाशचंद्र, विनोद कुमार पाटनी परिवार मदनगंज किशनगढ़ राजस्थान।
4. धर्मशिरोमणि आचार्य श्री धर्म सागर पुरस्कार- पत्रकार श्री दिनेश कुमार धगड़ा कोलकाता को 21000/- इक्कीस हजार रुपये पुरस्कार राशि के चेक के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक श्री पदमचंद, महेंद्र कुमार जी जैन धाकड़ा परिवार सीकर वाले चेन्नई ।
5. गणिनी आर्यिका सुपार्श्वमती पुरस्कार – श्री सुनील कुमार जैन टोंक राजस्थान को 21000/- इक्कीस हजार रुपये पुरस्कार राशि के चेक के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक श्री भागचंद जी जैन चूड़ीवाला, परिवार,गोहाटी आसाम ।
6. बाबू बालचंद्र मलैया स्मृति पुरस्कार – डॉ मणीन्द्र जी जैन  को 21000/- इक्कीस हजार रुपये पुरस्कार राशि के चेक के साथ प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक श्री महेश कुमार जी, कपिल जी जैन मलैया परिवार सागर मध्यप्रदेश।
7. शांति धर्म साधिका उपाधि- ब्रा. ब्र. विनीता जैन जी तहसीलदार शाहगढ़ को प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया गया।
8. शांति वर्द्धमान विशारद उपाधि- डॉ माणकचंद जैन मुंडफोडा उदयपुर को प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, माला आदि प्रदान किया।
इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज ने अपने आशीष वचन में कहा कि प्रभावना जनकल्याण परिषद अपनी धर्म, संस्कृति के लिए जो कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी को मेरा आशीर्वाद है।  हम इस आयोजन को  महामहोत्सव की तरह मानते हैं।  क्योंकि जहां विद्वानों, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले प्राणियों का गुरुजनों के सान्निध्य में परिषद ने जिन विशिष्ट लोगों का सम्मान किया है, वह अपने आपमें बहुत बड़ा महामहोत्सव से कम नहीं है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि यह संस्था इसीप्रकार आगे बढ़ती रहे, दिन-दूनी रात चौगुनी उन्नति करे तथा धर्म-संस्कृति के लिए निरंतर कार्य करती रहे। संस्था से जुड़े सभी को मेरा आशीर्वाद है।
पूज्य मुनि श्री अपूर्वसागर जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जो पुरस्कृत होते हैं उनका उत्साहवर्धन होता है तथा अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। प्रभावना जनकल्याण परिषद अच्छा कार्य कर रही है। उनके उद्देश्य प्रशंसनीय हैं।
आयोजन का शुभारंभ चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी के चित्र अनावरण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आचार्यश्री के कर कमलों में शास्त्र भेंट किया गया पश्चात आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया।  इस अवसर पर प्रभावना जनकल्याण परिषद द्वारा प्रकाशित आचार्य श्री शांतिसागर-वर्द्धमान सागर कलेण्डर, पुरस्कार फोल्डर और अहिंसा करुणा पत्र के  चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर विशेषांक का भव्य विमोचन अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।
अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील शास्त्री सोजना ने की। सारस्वत अतिथि के रूप में प्रतिष्ठाचार्य श्री विनोद जी रजवांस, प्रतिष्ठाचार्य कुमुद जी सोनी अजमेर, प्रतिष्ठाचार्य सनत जी रजवांस मंचासीन रहे। संचालन महामंत्री डॉ. निर्मल शास्त्री टीकमगढ़ ने किया। आभार मनीष शास्त्री शाहगढ़ ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेश रागी पत्रकार बक्सवाहा, अनिल शास्त्री सागर, प्रदीप जैन टीकमगढ़, ऋषभ वैद्य बड़ागांव, सुनील प्रसन्न नागौद, श्रींनन्दन जी टीकमगढ़, शीलचंद्र शास्त्री ललितपुर,  गजेंद्र शास्त्री कुंडलपुर, ब्र. प्रदीप जी पीयूष, अंकित शास्त्री सोजना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आगामी पुरस्कार की घोषणा :
इस दौरान समाजसेवी डॉ. मणीन्द्र जी दिल्ली ने अपने पिताजी की स्मृति में एक पुरस्कार प्रतिवर्ष देने की घोषणा की तथा आचार्य शांतिसागर पुरस्कार आगामी पांच वर्ष के लिए तारादेवी सेठी परिवार कोलकाता ने घोषणा की।
प्रेषक : मनीष शास्त्री शाहगढ़, अनिल शास्त्री सागर
कोषाध्यक्ष                     प्रचारमंत्री

Previous Article

महावीर मानव सेवा ग्रुप द्वारा वितरण किये ...

Next Article

एक युग के बाद आचार्यश्री विद्यासागर जी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    जिला में चैनपुरा राजस्थान में नियापक मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भूमि पूजन एवं शिलान्यास

    June 23, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    कोरोना महामारी से पीड़ित आर्थिक विपिन्न हुए परिवारजनों के लिए समाज का दायित्व-डा.सुनील जैन “संचय”

    June 1, 2021
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    मड़ावरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी का शुभारंभ संगोष्ठी में देश के प्रमुख विद्वान सम्मिलित

    November 5, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    आचार्य श्री विपुल सागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास कलश धूमधाम के साथ पटना (बिहार) में हुआ स्थापित।

    July 17, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    21वीं सदी के युगसूर्य दिगम्बर जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज डी.लिट.पदवी से अलंकृत

    February 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    बीमार होने का समय ही नहीं मिला !!

    November 10, 2020
    By पी.एम. जैन

  • धर्म-कर्म

    ‘सिरि भूवलय’ से निःसृत मंगलाचरण

  • शिक्षा

    बाज के बच्चे मुँड़ेर पर नहीं उड़ा करते-:👉के.एस.शास्त्री

  • जैन समाचार

    एटा केसरी तपस्वी सम्राट प.पू.आ.श्री सन्मति सागर जी महाराज का 82वॉ अवतरण दिवस 12 फरवरी को गिरनार जी में आयोजित

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us