गंदगी की मार झेलता हुआ दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज, दो की मौत -पी.एम.जैन
नई दिल्ली-: 23 नवम्बर!! दीपावली पर्व के उपराँत दिल्ली की नई पहचान बनाने वाला सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के चार दिन बाद ही गंदगी की मार झेलने लगा| ब्रिज पर यातायात व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था सब यमुना मईया के भरोसे थी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली को बाहरी व उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यही कारण है कि यहाँ से गुजरने वाला व्यक्ति रुककर ब्रिज की सुन्दरता देखकर आकर्षित होते हैं और सेल्फी भी लेते हैं लेकिन कुछ लोग सिग्नेचर ब्रिज की सुन्दरता में ग्रहण लगा रहे हैं | यहाँ लोग खाने-पीने की चीजें लेकर पहुँचते हैं और कूड़ा वहीं पर फेक देते हैं। यही हालात मुख्य मार्ग के भी देखने को मिलते हैं| ब्रिज को मजबूती देने वाले लोहे के तारों पर धूल की परत भी जम गई है, जोकि इसकी सुन्दरता में ग्रहण लगा रही है| ब्रिज के तारों पर चढ़कर कुछ लोग अपनी जिन्दगी खतरे में डालकर सेल्फी लेते हैं।
सिग्नेचर ब्रिज को लेकर गतिदिनों एक सनसनीखेज मामला भी सामने आया जिसमें कुछ किन्नरों ने यहाँ आकर नंगा नाच किया था जिसके तहत कुछ किन्नरों पर दिल्ली पुलिस ने अश्लीलता के तहत कानूनी कार्यवाही करके उन्हें हिरासत में लिया था|
देश की राजधानी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज टूरिस्ट स्पॉट बनकर जरूर उभरा है, लेकिन यहाँ की यातायात व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक ब्रिज के डिवाइडर पर वाहन चढ़ाकर तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच से सड़क पार करते हैं, जोकि जानलेवा है।
सिग्नेचर ब्रिज पर 23 नवम्बर को मौत का पहला हादसा घटित हुआ जिसमें दो युवकों ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गवां दी है |
दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार को मिलजुलकर दिल्ली के इस ऐतिहासिक सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा व सौन्दर्यकरण को लेकर कठोर से कठोर नियम बनाने चाहिए जिससे दिल्ली आने वाले पर्यटकगणों की नजरों में ब्रिज की अहमियत बनी रहे |