Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
धर्म-कर्म
Home›धर्म-कर्म›उत्तम शौच लोभ परिहारी

उत्तम शौच लोभ परिहारी

By पी.एम. जैन
September 13, 2021
431
0
Share:
उत्तम शौच लोभ परिहारी
 -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर,शौच नाम सुचिता का है, पवित्रता का है। शुचिता-पवित्रता का सबसे बड़ा शत्रु है। लोभ। लोभ के कारण ही लोग ठगी, चोरी, हिंसा में लिप्त हो रहे हैं, यहां तक कि लोभ के कारण अपने सगे संबंधियों को भी मौत के घाट भी उतार देते हैं। भोग, उपभोग, जीवन, इंद्रिय अभिलाषा इन चार प्रकार के लोभ से विरत होना उत्तम शोच धर्म है। लोभ के सभी प्रकारों का त्याग करना शौच धर्म है। जो परम मुनि इच्छाओं को रोककर और वैराग्य के विचारों से सहित होकर आचरण करते है, उनके शौच धर्म होता है। कहा है ‘‘लोभः पापस्य कारणम्’’ लोभ ही सब पापों का करण है, अतः लोभ का त्याग करना चाहिए।

एक कथानक आता है- एक उच्चवर्गीय युवक  का विवाह हो गया, वह शिक्षा प्राप्त करने बनारस जाता है। वहां कुछ वर्षों रहकर सभी विषयों की शिक्षा प्राप्त करके घर लौटता है। उसकी पत्नी उससे पूछती है- आप क्या पढ़कर आये हैं? उसने बताया- ‘चारों वेद, पुराण, ज्योतिष, गणित, आयुर्वेद आदि सभी विषय पढ़कर आया हूं, तुम पूछो कुछ पूछना चाहती हो।’ पत्नी ने कहा- ये सब बेद पुराण तो मैं नहीं जानती, तुम तो यह बताओ कि ‘पाप का बाप क्या है।’ युवक ने कहा सभी विषय पढ़े पर यह नहीं पढ़ा। वह ये पाठ पढ़ने पुनः जाता है। काशी की गलियों में घूमते हुए उसके मन्तव्य को एक वेश्या ने जान लिया। उसने युवक को बुलाया कहा तुम्हारी क्या समस्या है? युवक ने कहा ‘पाप का बाप क्या है’ पाठ पढ़ना है। वेश्या ने उससे कहा आओ मेरे चौबारे पर ये पाठ तुम्हें पढ़ाऊंगी, युवक ने मना कर दिया कि मैं कुलीन हूं, तूं वेश्या मैं तेरे चबूतरे पर नहीं आ सकता। वेश्या ने 100 रु. की पेशकश की, युवक मान गया। वेश्या ने कहा तुम चलकर हारे थके आये हो कुछ खा-पी लो, सूखा सामान देती हूं तुम बना लेना, फिर तुम्हें पाठ पढ़ाऊंगी, इसके लिए मैं 200 रु. तुम्हें दूंगी। 200 के लालच में युवक मान गया। पुनः वेश्या बोली 500 मोहरें दूंगी मुझे भोजन बना देने दो, 500 के लालच में युवक वेश्या से भोजन बनवाने को मान गया। ज्यों ही वह कुलीन युवक खाना खाने लगा वेश्या बोली जब मैंने बना ही दिया है तो एक ग्रास मेरे हाथ से खा लीजिए मैं भी पवित्र हो जाऊंगी इसके लिए मैं तुम्हें 1000 मोहरें दूगीं, तभी तुम्हें पाठ भी पाप का बाप क्या है यह पाठ भी पढ़ा दूंगी। युवक ने सोचा यहां कोई देख तो रहा नहीं और 1000 मोहरें भी मिल रहीं हैं, पाठ भी मिल जायेगा। वह लालच में आकर वेश्या की बात मान गया। वेश्या ने भोजन का एक ग्रास उठाया, खिलाने लगी, युवक ने खाने को मुंह खोला कि वेश्या ने युवक के गाल पर एक चांटा जड़ दिया। युवक ने कहा तूने ये क्या किया, मुझे चाटा क्यों मारा। वेश्या बोली यही तो तुम्हारा सबक है, जो मैं पढ़ाने वाली थी। लोभ-लालच ही पाप का बाप है। तुम मेरे चबूतरे पर आने को भी तैयार नहीं थे, अपवित्र मान रहे थे और लोभ में पड़कर मेरे हाथ का बना और मेरे ही हाथ से खाने को भी तैयार हो गये।
लोभ में पड़कर व्यक्ति बड़े से बड़े पाप कर बैठता है। अतः अधिक लालच में न पढ़कर शौच धर्म अपनाना चाहिए।
ग्रहस्थ के लिए पंचतंत्र में कहा है- ‘‘अति लोभो न कर्तव्यः लोभो नैव परित्यजेत्’’ अत्यधिक लोभ नहीं करना चाहिए और भरण-पोषण के लिए लोभ त्यागना भी नहीं चाहिए। अत्यंत लोभ करने के परिणाम भयावह बताये हैं।
-डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’,
22/2, रामगंज, जिंसी, इन्दौर 9826091247

Previous Article

जो जीवों के हित में कहा जाय ...

Next Article

स्वयं पर स्वयं के नियंत्रण का नाम ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • Uncategorizedधर्म-कर्म

    मात्र परम्पराओं के निर्वाहन से मोक्ष नहीं मिलेगा -आचार्य अतिवीर मुनि

    August 14, 2021
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    दान और पूजा आचरण में समाहित कर आत्मकल्याण करें : जैनाचार्य श्री उदारसागर जी

    November 21, 2021
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    *नशामुक्ति की तरह शाकाहारमय हो बिहार तभी बनेगा आदर्श राज्य -जैन संत प्रमुख सागर*

    May 20, 2022
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    जैन मंदिरों में भी होगी नवरात्रि पर माँ की आराधना।

    April 6, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    लोगों से गले मिले और सच्चे हृदय से एक दूसरे क्षमा मांगे, और क्षमा करें। :- पंडित रतन लाल शास्त्री

    September 16, 2019
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    राष्ट्रीय एकता संतसमागम में पहुँचे उपाध्याय श्री गुप्तिसागर जी महाराज

    November 4, 2018
    By पी.एम. जैन

  • जैन समाचार

    डोंगरा खुर्द जिला ललितपुर में त्रिदिवसीय श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण श्रद्धा पूर्वक हुआ संपन्न

  • हेल्थ

    👉पुराने समय की कहावत जो करती है रोगों की रोकथाम👉जैनाचार्य श्री ज्ञानभूषण जी मुनिराज

  • इतिहास

    नैनागिरी में चार सौ वर्ष प्राचीन एकमात्र अप्रकाशित पाण्डुलिपियां

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us