Paras Punj
Main Menu
होम
देश
विदेश
राज्य
बिजनेस
मनोरंजन
खेल
ज्योतिष
हेल्थ
धर्म-कर्म
लेख-विचार
अपराध
राजनीति
शिक्षा
Paras Punj
होम
देश
विदेश
राज्य
बिजनेस
मनोरंजन
खेल
ज्योतिष
हेल्थ
धर्म-कर्म
लेख-विचार
अपराध
राजनीति
शिक्षा
धर्म-कर्म
Home
›
धर्म-कर्म
›
जैन समुदाय के लोग प्रायश्चित तौर पर अपने गुरू-प्रभु के समक्ष ऐसे करते हैं निज आलोचना
जैन समुदाय के लोग प्रायश्चित तौर पर अपने गुरू-प्रभु के समक्ष ऐसे करते हैं निज आलोचना
By
पी.एम. जैन
August 23, 2020
526
0
Share:
🙏बंदों पाँचों परम-गुरु, चौबीसों जिनराज।
करूँ शुद्ध आलोचना, शुद्धिकरन के काज ॥
👉सुनिये, जिन अरज हमारी, हम दोष किए अति भारी।
तिनकी अब निवृत्ति काज, तुम सरन लही जिनराज॥
👉इक बे ते चउ इंद्री वा, मनरहित सहित जे जीवा।
तिनकी नहिं करुणा धारी, निरदई ह्वै घात विचारी॥
👉समारंभ समारंभ आरंभ, मन वच तन कीने प्रारंभ।
कृत कारित मोदन करिकै, क्रोधादि चतुष्ट्य धरिकै॥
👉शत आठ जु इमि भेदन तै, अघ कीने परिछेदन तै।
तिनकी कहुँ कोलौं कहानी, तुम जानत केवलज्ञानी॥
👉विपरीत एकांत विनय के, संशय अज्ञान कुनयके।
वश होय घोर अघ कीने, वचतै नहिं जात कहीने॥
👉कुगुरुनकी सेवा कीनी, केवल अदयाकरि भीनी।
याविधि मिथ्यात भ्रमायो, चहुँगति मधि दोष उपायो॥
👉हिंसा पुनि झूठ जु चोरी, पर-वनितासों दृग जोरी। आरंभ परिग्रह भीनो, पन पाप जु या विधि कीनो॥
👉सपरस रसना घ्राननको, चखु कान विषय-सेवनको।
बहु करम किए मनमाने, कछु न्याय-अन्याय न जाने॥
👉फल पंच उदंबर खाये, मधु माँस मद्य चित्त चाये।
नहिं अष्ट मूलगुण धारे, विषयन सेये दुखकारे॥
👉दुइवीस अभख जिन गाये, सो भी निस दिन भुँजाये।
कछु भेदाभेद न पायो, ज्यों त्यों करि उदर भरायौ॥
👉अनंतानु जु बंधी जानो, प्रत्याख्यान अप्रत्याख्यानो।
संज्वलन चौकड़ी गुनिये, सब भेद जु षोडश मुनिये॥
👉परिहास अरति रति शोग, भय ग्लानि तिवेद संजोग।
पनवीस जु भेद भये इम, इनके वश पाप किये हम॥
👉निद्रावश शयन कराई, सुपने मधि दोष लगाई।
फिर जागि विषय-वन भायो, नानाविध विष-फल खायो॥
👉आहार विहार निहारा, इनमें नहिं जतन विचारा।
बिन देखी धरी उठाई, बिन सोधी बसत जु खाई॥
👉तब ही परमाद सतायो, बहुविधि विकल्प उपजायो।
कुछ सुधि बुधि नाहिं रही है, मिथ्या मति छाय गई है॥
👉मरजादा तुम ढिंग लीनी, ताहूँमें दोष जु कीनी।
भिन-भिन अब कैसे कहिये, तुम खानविषै सब पइये॥
👉हा हा! मैं दुठ अपराधी, त्रस-जीवन-राशि विराधी।थावर की जतन ना कीनी, उरमें करुना नहिं लीनी॥
👉पृथ्वी बहु खोद कराई, महलादिक जागाँ चिनाई।
पुनि बिन गाल्यो जल ढोल्यो, पंखातै पवन बिलोल्यो॥
👉हा हा! मैं अदयाचारी, बहु हरितकाय जु विदारी।
तामधि जीवन के खंदा, हम खाये धरि आनंदा॥
👉हा हा! मैं परमाद बसाई, बिन देखे अगनि जलाई।
ता मधि जे जीव जु आये, ते हूँ परलोक सिधाये॥
👉बींध्यो अन राति पिसायो, ईंधन बिन सोधि जलायो।
झाडू ले जागाँ बुहारी, चिवंटा आदिक जीव बिदारी॥
👉जल छानी जिवानी कीनी, सो हू पुनि डार जु दीनी।
नहिं जल-थानक पहुँचाई, किरिया विन पाप उपाई॥
👉जल मल मोरिन गिरवायौ, कृमि-कुल बहु घात करायौ।
नदियन बिच चीर धुवाये, कोसन के जीव मराये॥
👉अन्नादिक शोध कराई, तामे जु जीव निसराई।
तिनका नहिं जतन कराया, गलियारे धूप डराया॥
👉पुनि द्रव्य कमावन काजै, बहु आरंभ हिंसा साजै।
किये तिसनावश अघ भारी, करुना नहिं रंच विचारी॥
👉इत्यादिक पाप अनंता, हम कीने श्री भगवंता।
संतति चिरकाल उपाई, बानी तैं कहिय न जाई॥
👉ताको जु उदय अब आयो, नानाविधि मोहि सतायो।फल भुँजत जिय दुख पावै, वचतै कैसे करि गावै॥
👉तुम जानत केवलज्ञानी, दुख दूर करो शिवथानी।
हम तो तुम शरण लही है, जिन तारन विरद सही है॥
👉जो गाँवपति इक होवै, सो भी दुखिया दुख खोवै।
तुम तीन भुवन के स्वामी, दुख मेटहु अंतरजामी॥
👉द्रोपदि को चीर बढ़ायो, सीताप्रति कमल रचायो।
अंजन से किये अकामी, दुख मेटहु अंतरजामी।
👉मेरे अवगुन न चितारो, प्रभु अपनो विरद निम्हारो।
सब दोषरहित करि स्वामी, दुख मेटहु अंतरजामी॥
👉इंद्रादिक पद नहिं चाहूँ, विषयनि में नाहिं लुभाऊँ।रागादिक दोष हरीजै, परमातम निज-पद दीजै॥
👉🙏दोषरहित जिन देवजी, निजपद दीज्यो मोय।
सब जीवन को सुख बढ़ै, आनंद मंगल होय॥
🙏अनुभव मानिक पारखी, ‘जौहरि’ आप जिनंद।
यही वर मोहि दीजिए, चरण-सरण आनंद।
Previous Article
*अथाई काव्य प्रवाह अद्भुत काव्य संग्रह : ...
Next Article
जैन समुदाय के लोग प्रायश्चित के तौर ...
0
Shares
0
+
0
0
0
0
Related articles
More from author
धर्म-कर्म
भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सानन्द सम्पन
December 14, 2019
By
पी.एम. जैन
धर्म-कर्म
जबरी बाग नसिया जी मे मानस्तंभ जिनबिम्बो का महामस्तकाभिषेक एवं क्षमा वाणी समारोह संपन्न।
October 16, 2018
By
पी.एम. जैन
धर्म-कर्म
*नशामुक्ति की तरह शाकाहारमय हो बिहार तभी बनेगा आदर्श राज्य -जैन संत प्रमुख सागर*
May 20, 2022
By
पी.एम. जैन
धर्म-कर्म
पौराणिक जैन कथानक पर आधारित नाटक “शील सुंदरी मनोरमा” का मंचन किया।
September 16, 2019
By
पी.एम. जैन
धर्म-कर्म
श्रावक जीवन में निम्नांकित 21 गुणों को अपनाऐं और लक्ष्य को प्राप्त करें👉जे.के.संघवी
May 14, 2020
By
पी.एम. जैन
धर्म-कर्म
मकर संक्रांति पर अहिंसा व दया के सागर गुरुवर श्री सुनील सागर जी द्वारा मूक पशुओ को वात्सल्य आशीष
January 14, 2020
By
पी.एम. जैन
देश
1 जनवरी 2019 से काम नहीं करेंगे बैक के एटीएम कार्ड
लेख-विचार
पुण्य-संचय के मामले में हम भी दिहाड़ी मजदूर हैं👉डा.निर्मल जैन(से.नि.जज)
Uncategorized
जैन समाचार
क्षुल्लिका 105 ज्ञानमोती माता जी के सानिध्य में 48 दिवसीय भक्तामर महाअर्चना आज से प्रारंभ,17 जुलाई को होगी चातुर्मास कलश स्थापना