Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
धर्म-कर्म
Home›धर्म-कर्म›सम्यग्दर्शन के साथ शुचिता ही उत्तम शौच है – आचार्य अतिवीर मुनि

सम्यग्दर्शन के साथ शुचिता ही उत्तम शौच है – आचार्य अतिवीर मुनि

By पी.एम. जैन
September 14, 2021
1059
0
Share:
प्रशममूर्ति आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परंपरा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज ने श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग,  दिल्ली में आयोजित पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व के पुनीत प्रसंग पर धर्म के चतुर्थ लक्षण “उत्तम शौच धर्म” की व्याख्या करते हुए कहा कि शुचिता अर्थात् पवित्रता का नाम है शौच, जो कि लोभ कषाय के अभाव में प्रकट होता है| लोभी, लोभ के कारण पाप कर बैठता है और अपना जीवन नष्ट कर लेता है| हमारे आत्मिक विकास में लोभ कषाय एक विशाल पर्वत के समान बाधक है| इसलिए हमें उत्तम शौच धर्म को अपनाकर अपने जीवन में शुचिता लानी चाहिए| शौच के साथ लगा ‘उत्तम’ शब्द सम्यगदर्शन की सत्ता का सूचक है| इसीलिए सम्यग्दर्शन के साथ होने वाली पवित्रता ही उत्तम शौच धर्म है| शौच धर्म की विरोधी लोभ कषाय मानी गयी है| लोभ को पाप का बाप कहा जाता है, क्यूंकि संसार में ऐसा कौन सा पाप है जिसे लोभी नहीं करता हो|
आचार्य श्री ने आगे कहा कि पवित्रता का जो भाव है, निर्मलता का जो भाव है, स्वभाविकता का जो भाव है वही शौच धर्म है| जहाँ लोभ का अभाव होता है, वहीँ शौच धर्म है| पाँचों इन्द्रियों के विषय और मन तथा चारों कषाय के विषयों की पूर्ती का लालच ही लोभ कहलाता है और यह देवगति में सर्वाधिक पाया जाता है| सभी कषायों का जनक लोभ होता है| लोभ की अभिव्यक्ति नहीं हो पाती क्योंकि यह अंडरग्राउंड रहता है, बाकी कषायों का पोषण करता रहता है| लोभ का विसर्जन करे बिना धर्म का अर्जन नहीं हो सकता| जो व्यक्ति लोभ में जीता है, उसे वीतरागता की पहचान नहीं हो सकती| भौतिक कचरे के साथ-साथ मन में भरे कचरे को निकालें|
जिसके पास धन है उसका जीवन धन्य नहीं, अपितु जिसके पास धर्म है उसका जीवन धन्य होता है| यह लोभ समता भाव का शत्रु है| अधैर्य का मित्र है, मोह के विश्राम करने की भूमि है, पापों की खान है, आपत्तियों का स्थान है, खोटे ध्यान का क्रीड़ावन है, कलुषता का भंडार है, शोक का कारण है, कलेश का क्रीड़ाग्रह है| अतः लोभ को छोड़ें – जिसने भी अनंतसुख प्राप्त किया है, लोभ छोड़कर ही किया है| बहुत भटक चुके हैं हम कषायों की अँधेरी घाटियों में| आओं चलें शौच धर्म के प्रकाश की और ताकि हम शाश्वत सिद्धत्व के आनंद में गोते लगा सकें|
आचार्य श्री ने आगे कहा कि शरीर तो स्वभाव से ही अपवित्र है, उसमें पवित्रता यदि आती है तो रत्नत्रय से आती है| रत्नत्रय ही पवित्र है| इसलिए रत्नत्रय रुपी गुणों के प्रति प्रीतिभाव रखना चाहिए| रत्नत्रय धारण करने वाले शरीर के प्रति विचिकित्सा नहीं करनी चाहिए| विचिकित्सा का अभाव होना ही “निर्विचिकित्सा अंग” है| जीवन में शुचिता इसी अंग के पालन करने से आती है| यदि कषायों का पूरी तरह विमोचन नहीं होता तो कम से कम उपशमन तो किया ही जा सकता है| अवश्य ही अशुचिता से अपने जीवन को ऊपर उठाना हंसी-खेल नहीं है, लेकिन खेल नहीं होते हुए भी उस ओर दृष्टिपात तो अवश्य करना चाहिए| वीतराग यथाजात दिगंबर रूप ही पवित्र है, क्योंकि इसी के माध्यम से आत्मा चार प्रकार की आराधना करके मुक्ति को प्राप्त होती है और अंततः पवित्र होती जाती है|
उल्लेखनीय है कि रानी बाग के इतिहास में प्रथम बार आयोजित मंगलमय चातुर्मास के अनन्तर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक धर्मप्रभावना संपन्न हो रही है| पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रतिदिन प्रातः काल जिनाभिषेक, शांतिधारा व संगीतमय सामूहिक पूजन के पश्चात् आचार्य श्री के मुखारबिंद से सारगर्भित मंगल प्रवचन श्रवण करने लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं| सायंकाल में रत्नकरण्डक श्रावकाचार की व्याख्या तथा आरती व भक्ति-संगीत के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं| दिनांक 14 सितम्बर 2021 को श्री पुष्पदंत निर्वाण कल्याणक तथा दिनांक 19 सितम्बर 2021 को श्री वासुपूज्य निर्वाण कल्याणक व मूलनायक श्री शान्तिनाथ भगवान का स्वर्ण कलश द्वारा महामस्तकाभिषेक संपन्न होगा|
Previous Article

स्वयं पर स्वयं के नियंत्रण का नाम ...

Next Article

दोउ काम नहिं होत सयाने

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • धर्म-कर्म

    रेवाड़ी में ऐतिहासिक रहा भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

    August 5, 2022
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी मुनिराज का गुरुग्राम में संसघ चातुर्मास सुनिश्चित होने से मेवात क्षेत्र के सर्व समाज ...

    July 8, 2024
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    *जरूरत है पुनः क्रियोद्धार की*👉जे. के संघवी

    June 17, 2020
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न

    September 9, 2024
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    एक महान दिगम्बराचार्य तपस्वी सम्राट प. पू. श्री सन्मति सागर जी महाराज की त्याग -तपस्या

    December 10, 2018
    By पी.एम. जैन
  • धर्म-कर्म

    पीएम मोदी के परिवार को मिला आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज का आशीर्वाद

    November 15, 2018
    By पी.एम. जैन

  • लेख-विचार

    अपने से भी तो पूछ कर देखें क्या हम भी अपने हैं?- डा.निर्मल जैन *जज*

  • धर्म-कर्म

    जैन युवा कर रहे है,माता-पिता सम्मान समारोह व ऑनलाइन प्रतियोगिता-संजीव जैन”संजीवनी”

  • हेल्थ

    भारत में फैल रहा है HIV से खतरनाक बीमारी भरा वायरस,एक साथ न करें खाना-पीना

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us