Paras Punj

Main Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

logo

Paras Punj

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा
जैन समाचार
Home›जैन समाचार›पाटलिपुत्र की धरा पटना सिटी में होगी भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव,मुनि प्रमाण सागर जी का मिलेगा सानिध्य,तैयारी शुरू।

पाटलिपुत्र की धरा पटना सिटी में होगी भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव,मुनि प्रमाण सागर जी का मिलेगा सानिध्य,तैयारी शुरू।

By पी.एम. जैन
March 31, 2022
414
0
Share:
●पटना से लेकर हिमालय और बंगाल के खाड़ी तक बहेगी पटना पंचकल्याणक प्रतिष्ठा की पवित्र लहर
*पटना सिटी :* महामुनि सेठ सुदर्शन स्वामी की निर्वाण भूमि, जैन धर्म का प्राचीनतम संगम केंद्र पाटलिपुत्र की पावन धरा बिहार की राजधानी पटना में श्री मद् पंचकल्याणक महामहोत्सव का भव्यातिभव्य आयोजन पटना सिटी स्थित चौक थाना क्षेत्र के समीप कंगन घाट की भूमि पर होने जा रहा है। पावन सलिला गंगा तट पर होने वाला यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा। पूजा पांडाल का स्थल मनोरम और मनमोहक है। प्राकृतिक वातावरण के मध्य पवित्र गंगा तट पर स्थित है। पटना से लेकर हिमालय और बंगाल के खाड़ी तक पटना पंचकल्याणक प्रतिष्ठा की पवित्र लहर बहेगी।
ज्ञात हो कि लंगूर गली अवस्थित लगभग 500 वर्ष प्राचीन मंदिर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का नव जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद जिनमंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और तीर्थंकर प्रतिमाओं की स्थापना होना है। इसी कड़ी में पंच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
*युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू, 14-20 अप्रैल तक होगा आयोजन*
पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी पूरी जोर-शोर के साथ शुरू हो गई है। पूजा पांडाल के साथ साथ साधु-संतों व अतिथियों के ठहराने, भोजन के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं जैन मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज व मुनि श्री अरह सागर जी महाराज संसघ दिगम्बर मुनिराजों का मंगल आगमन पटना नगर में 7-8 अप्रैल संभावित है। जो झारखंड के श्री सम्मेद शिखर जी पारसनाथ से पदयात्रा करते हुए पावापुरी तीर्थ के रास्ते पटना पहुंचेगे। उसके बाद सबसे पहले मुनि संघ कार्यक्रम स्थल का जायजा समेत सम्पूर्ण तैयारियों की रूपरेखा का अवलोकन कर सकते है। बता दें कि 14 अप्रैल को महावीर जयंती है उसी दिन मुनि प्रमाण सागर महाराज जी ने आचार्य भगवन संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी, जिनका 35 वां दीक्षा उत्सव पटना जैन समाज धूमधाम से मनाएगी।
*पाषाण से भगवान बनाने की विधि है पंचकल्याणक*
पंच कल्याणक महोत्सव के दौरान गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, दीक्षा कल्याणक, कैवल्य ज्ञान कल्याणक और मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। जैन ग्रंथों के अनुसार यह वे पांच मुख्य घटनाएं हैं, जो सभी जैन तीर्थंकरों के जीवन में घटित होती हैं। गर्भ कल्याणक के दौरान तीर्थंकर प्रभु की आत्मा माता के गर्भ में आती है। जन्म कल्याणक के दौरान तीर्थंकर का जन्म होता है। दीक्षा कल्याणक के दौरान तीर्थंकर सब कुछ त्यागकर वन में जाकर मुनि दीक्षा ग्रहण करते हैं। कैवल्य ज्ञान कल्याणक के दौरान तीर्थंकर को कैवल्य की प्राप्ति होती है। वहीं, मोक्ष कल्याणक के दौरान तीर्थंकर भगवान शरीर का त्यागकर अर्थात सभी कर्म नष्ट करके निर्वाण अर्थात मोक्ष को प्राप्त करते हैं। इस दौरान जैन मुनि के मंत्रोच्चारण से पाषाण की प्रतिमा भगवान बनती है।
✍️ *रिपोर्ट : प्रवीण जैन (पटना) 31.03.2022*
Previous Article

सभी धर्मों में ऋषभदेव का उल्लेख है-आचार्य ...

Next Article

महावीर को जानने के लिए महावीर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • जैन समाचार

    अनूठे अंकबद्ध सिरि भूवलय सिद्धान्त ग्रन्थ में प्राकृत गाथासूत्र (प्राकृत णिव्वाण भत्ती) भाग-2

    June 17, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    ऊन में उत्खनन के दौरान प्राचीन जैन प्रतिमाऐं प्राप्त

    June 4, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    करीब 1300 कि•मी• की पद यात्रा करके पटना पधारेंगे जैन संत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज -प्रवीण जैन

    March 18, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    जैनधर्म के “पर्वराज पयुषर्ण पर्व” के दौरान देश में कत्लखानें एवं मांसाहारी व्यापार रहें बंद, सरकारों से लगाई गुहार

    August 30, 2019
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    तीर्थक्षेत्र गिरनार की संगोष्ठी में शाॅल-श्रीफल की जगह हेलमेट भेंट किये

    February 25, 2020
    By पी.एम. जैन
  • जैन समाचार

    सेठ महेन्द्र कुमार जैन ने कोरोना पीडित सहायतार्थ दिया एक लाख का चैक

    July 1, 2021
    By पी.एम. जैन

  • प्रवचन

    बांट कर खाएं राजा कहलाएं : जैनसंत मुनि श्री विरंजन सागर जी

  • जैन समाचार

    आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज पहुँचे वैशाली

  • धर्म-कर्म

    दोउ काम नहिं होत सयाने

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • भीतर से खोखले ही होते हैं-डॉ.निर्मल जैन (से.नि.न्यायाधीश)
  • गोमेद व अम्बिका यक्ष-यक्षी की स्वतंत्र युगल प्रतिमाएँ

Find us on Facebook

विज्ञापन

मेन्यू

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • लेख-विचार
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा

ताजा खबरे

  • वर्तमान की सभी विकृतियों का समाधान,केवल महावीर*डा निर्मल जैन*जज*
  • जैन समाज में दुःखद खबर
  • जैन विद्या के विविध आयाम युवा विद्वत्संगोष्ठी एवं विद्वत् सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न 51 विद्वान हुए सम्मिलित
  • श्री महावीर जी संग्रहालय की दुर्लभ जिन प्रतिमाऍ
  • देव शास्त्र गुरु अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न
  • भौतिकवादी संसार में शांत, सुखी जीवन का मार्ग*दशलक्षणपर्व* -डॉ निर्मल जैन (से.नि.) न्यायाधीश नई दिल्ली
  • जैन पर्व अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न
  • *महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में रजनी जैन वाइफ ऑफ राहुल जैन बनी तीज क्वीन*
  • Home
  • Contact Us